फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए किस उम्र के बच्चों को चाहिए चॉकलेट?

Tue, 03 Nov 2020 02:02 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 03 Nov 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Health Tips: Know, what is the right age to eat chocolate to children, Chocolate health benefits and risks advantages and disadvantages
chocolate - फोटो : Pixabay

चॉकलेट खाना भला किसे पसंद नहीं होता। खासकर बच्चों को मीठे में चॉकलेट खूब पसंद होता है। बच्चों के लिए आप कुछ लेकर जाएं या न जाएं, लेकिन अगर आप उनके लिए चॉकलेट लेकर जाते हैं तो वे बहुत खुश हो जाते हैं। लेकिन ज्यादा मात्रा में चॉकलेट बच्चों के लिए नुकसानदायक होती है। दरअसल, चॉकलेट से बच्चों के दांत खराब होने की आशंका तो रहती ही है, इसमें पाया जाने वाला कैफीन बच्चों की सेहत पर बहुत बुरा असर डाल सकता है। ज्यादा मात्रा में चॉकलेट खाने से ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है और दिल की धड़कन भी तेज हो सकती है। इसके और भी नुकसान हो सकते हैं, लेकिन फायदे भी होते हैं। 

Health Tips: Know, what is the right age to eat chocolate to children, Chocolate health benefits and risks advantages and disadvantages
chocolate - फोटो : Pixabay

चॉकलेट में कई ऐसे दूसरे तत्व भी होते हैं जो बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। चॉकलेट में पाया जाने वाला थियोब्रोमाइन और फेनाइलेथैलामाइन बच्चों के नर्वस सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जबकि, एन्डामाइड एसिड से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बच्चों को चॉकलेट खाने दें, लेकिन सीमित मात्रा में। 

Health Tips: Know, what is the right age to eat chocolate to children, Chocolate health benefits and risks advantages and disadvantages
chocolate - फोटो : Instagram

चिकित्सकों की सलाह है कि बहुत छोटे बच्चों को चॉकलेट नहीं खाने देना चाहिए। उन्हें कम से कम सालभर का होने तक चॉकलेट नहीं देनी चाहिए। एक साल का होने के बाद ही डार्क चॉकलेट खाने देना चाहिए। चॉकलेट खिलाने से पहले यह भी आश्वस्त हो जाना चाहिए कि बच्चे को चॉकलेट से किसी प्रकार की एलर्जी तो नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips: Know, what is the right age to eat chocolate to children, Chocolate health benefits and risks advantages and disadvantages
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चॉकलेट के फायदे 

  • बच्चों के चॉकलेट खाने से केवल नुकसान ही नहीं होते, बल्कि कई तरह के फायदे भी होते हैं, जो बच्चों के विकास में मददगार होते हैं। 
  • चॉकलेट में पाया जाने वाला एंडोर्फिन लोगों का मूड अच्छा करता है और उनमें खुशी की भावना पैदा करता है।
विज्ञापन
Health Tips: Know, what is the right age to eat chocolate to children, Chocolate health benefits and risks advantages and disadvantages
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दिमाग तेज बनाता है, ब्लड सर्कुलेशन में मददगार

  • चॉकलेट मे फ्लेवोनोल्स होता है, जो बच्चे के मस्तिष्क के विकास में सहायक होता है और उसे तेज करता है। 
  • चॉकलेट में पाया जाने वाला फ्लेवेनॉल्स ब्लड क्लॉटिंग यानी खून के थक्के बनने से रोकता है। साथ ही यह ब्लेड सर्कुलेशन में सुधार लाता है। हमारा हृदय भी ठीक से कार्य करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed