डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
व्यक्ति का शरीर सर्दियों और गर्मियों में अलग-अलग तरह से रिएक्शन देता है। जैसे- सर्दियों में काफी ठंड की वजह से शरीर ठिठुरता है, तो वहीं गर्मियों में व्यक्ति के शरीर के पसीना निकलता है। आज के दौर में जरा सा पसीना किसी को बर्दाश्त नहीं होता है। हल्का सा पसीना आने पर लोग एसी चलाकर बैठ जाते हैं, ताकि उन्हें पसीना न आए। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये पसीना हमारे लिए अच्छा है या नहीं? पसीना आने की कई वजह हो सकती हैं। लेकिन गर्मियों में या वर्कआउट के बाद जो पसीना व्यक्ति के शरीर से निकलता है, वास्तव में वो काफी अच्छा होता है। लेकिन कुछ वजह ऐसी भी हैं, जब हमें पसीने आने का ध्यान देना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विषैले तत्व बाहर निकलने में मददगार
- पसीने में नमक, चीनी, कोलेस्ट्रॉल और अल्कोहल जैसे पदार्थ भी शामिल होते हैं। ऐसे में जब शरीर में पसीना आता है तो पसीना हमारे शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। इससे शरीर की सफाई अच्छे से हो जाती है, जिसकी वजह से शरीर के सारे अंग बेहतर काम करते हैं।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वर्कआउट के दौरान पसीना आना
- आजकल काफी लोग वर्कआउट करना पसंद करते हैं, और इस दौरान वे काफी पसीना बहाते हैं। इस दौरान निकलने वाला पसीना हमारे लिए सही होता है। वर्कआउट करने के दौरान शरीर का तापमान बढ़ जाता है और फिर धड़कनें तेज हो जाती हैं। वहीं, पसीना हमारे शरीर के तापमान को बैलेंस करते हुए हमें बेहोश होने से बचाता है।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इम्यून सिस्टम मजबूत करता है
- जब व्यक्ति रोजाना वर्कआउट करके पसीना बहाता है, तो ये हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा ये हमारी स्किन को भी निखारने का काम करता है। जब पसीना आता है तो इससे स्किन के पोर्स खुल जाते हैं, और स्किन पर जमे विषाक्त पादर्थ भी पसीने के जरिए बाहर निकल जाते हैं।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इन बातों में पसीना सही नहीं:-
1. अगर आपको बिना कुछ करे ही पसीना आ रहा है, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये हार्ट अटैक का भी संकेत हो सकता है। इसलिए अगर ऐसा होता है तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए।