{"_id":"60df01128ebc3ef9f84264ac","slug":"health-tips-know-here-whether-sweating-from-the-body-is-good-or-bad-for-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: क्या शरीर से पसीना निकलना सेहत के लिए अच्छा है या खराब? यहां जानें सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अलर्ट: क्या शरीर से पसीना निकलना सेहत के लिए अच्छा है या खराब? यहां जानें सबकुछ
व्यक्ति का शरीर सर्दियों और गर्मियों में अलग-अलग तरह से रिएक्शन देता है। जैसे- सर्दियों में काफी ठंड की वजह से शरीर ठिठुरता है, तो वहीं गर्मियों में व्यक्ति के शरीर के पसीना निकलता है। आज के दौर में जरा सा पसीना किसी को बर्दाश्त नहीं होता है। हल्का सा पसीना आने पर लोग एसी चलाकर बैठ जाते हैं, ताकि उन्हें पसीना न आए। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये पसीना हमारे लिए अच्छा है या नहीं? पसीना आने की कई वजह हो सकती हैं। लेकिन गर्मियों में या वर्कआउट के बाद जो पसीना व्यक्ति के शरीर से निकलता है, वास्तव में वो काफी अच्छा होता है। लेकिन कुछ वजह ऐसी भी हैं, जब हमें पसीने आने का ध्यान देना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विषैले तत्व बाहर निकलने में मददगार
पसीने में नमक, चीनी, कोलेस्ट्रॉल और अल्कोहल जैसे पदार्थ भी शामिल होते हैं। ऐसे में जब शरीर में पसीना आता है तो पसीना हमारे शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। इससे शरीर की सफाई अच्छे से हो जाती है, जिसकी वजह से शरीर के सारे अंग बेहतर काम करते हैं।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वर्कआउट के दौरान पसीना आना
आजकल काफी लोग वर्कआउट करना पसंद करते हैं, और इस दौरान वे काफी पसीना बहाते हैं। इस दौरान निकलने वाला पसीना हमारे लिए सही होता है। वर्कआउट करने के दौरान शरीर का तापमान बढ़ जाता है और फिर धड़कनें तेज हो जाती हैं। वहीं, पसीना हमारे शरीर के तापमान को बैलेंस करते हुए हमें बेहोश होने से बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इम्यून सिस्टम मजबूत करता है
जब व्यक्ति रोजाना वर्कआउट करके पसीना बहाता है, तो ये हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा ये हमारी स्किन को भी निखारने का काम करता है। जब पसीना आता है तो इससे स्किन के पोर्स खुल जाते हैं, और स्किन पर जमे विषाक्त पादर्थ भी पसीने के जरिए बाहर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इन बातों में पसीना सही नहीं:-
1. अगर आपको बिना कुछ करे ही पसीना आ रहा है, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये हार्ट अटैक का भी संकेत हो सकता है। इसलिए अगर ऐसा होता है तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।