फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल के लिए क्यों जरूरी है मैग्नीशियम? जानिए शरीर में इसकी कमी हो जाए तो क्या होगा

Mon, 19 Oct 2020 11:03 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 19 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Health tips in hindi magnesium is important for a healthy heart
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शरीर के लिए पांच तत्व कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम और सोडियम अति महत्त्वपूर्ण होते हैं। वैसे तो स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए ये सभी खनिज पदार्थ बहुत ही जरूरी हैं, लेकिन इनमें मैग्नीशियम का एक अलग ही स्थान है। शरीर में मैग्नीशियम की प्रचुरता स्वस्थ रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर शरीर में इस तत्व की कमी हो जाए तो इसकी वजह से शरीर में 400 से अधिक जैव रासायनिक प्रतिक्रियाएं अवरूद्ध हो जाती हैं या पूरी तरह से बंद हो जाती हैं। इसमें मांसपेशियों के संकुचन से लेकर डीएनए का काम करना तक शामिल है। आइए जानते हैं कि मैग्नीशियम दिल के लिए क्यों बहुत ही जरूरी है। 

Health tips in hindi magnesium is important for a healthy heart
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मैग्नीशियम हृदय से संबंधित अनेक प्रक्रियाओं का हिस्सा है। यह हृदय की मांसपेशियों की कोशिकाओं में कैल्सियम की मात्रा को संतुलित करता है। अगर ये न रहे तो हृदय की कोशिकाओं में कैल्सियम की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे मांसपेशियों की कोशिकाओं में संकुचन की स्थिति पैदा हो सकती है। इसकी वजह से सीने में दर्द या फिर अचानक हार्ट अटैक भी आ सकता है। 

Health tips in hindi magnesium is important for a healthy heart
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मैग्नीशियम दिल की धड़कन को भी नियंत्रित करने में सहायता करता है। दरअसल, यह इलेक्ट्रोलाइट के रूप में काम करता है। इसमें कमी होने पर शरीर में इलेक्ट्रिकल संकेतों के आने-जाने में रूकावट पैदा होती है और अगर संकेत न मिले तो हृदय खून पंप नहीं कर सकता है। इसलिए मैग्नीशियम दिल के लिए बहुत ही जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips in hindi magnesium is important for a healthy heart
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर शरीर में मैग्नीशियम संतुलित स्तर में हो तो इससे खून का प्रवाह आसानी से होता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है और शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि हार्ट अटैक के प्रमुख कारणों में हाई ब्लड प्रेशर भी शामिल है।  

विज्ञापन
Health tips in hindi magnesium is important for a healthy heart
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शरीर में मैग्नीशियम की कमी से दिखने वाले लक्षण 

अगर आपके शरीर में थकान, मांसपेशियों में ऐंठन, अनियमित दिल की धड़कन, चिंता, माइग्रेन और कब्ज जैसे लक्षण दिखते हैं तो हो सकता है कि आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो। इसलिए आपको इन लक्षणों को नजरअंदाज बिल्कुल नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से जरूर दिखाना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed