सिरदर्द होना एक आम समस्या है जो लगभग हर किसी को कभी न कभी होती ही है। माइग्रेन भी एक प्रकार का सिरदर्द ही है, लेकिन यह आम सिरदर्द से बिल्कुल अलग है। इसमें होने वाला सिरदर्द काफी तकलीफदेह होता है। ऐसा लगता है जैसे सिर के अंदर कोई जोर-जोर से हथौड़े मार रहा है। असल में माइग्रेन नसों से संबंधित एक गंभीर समस्या है, जो सिर के दोनों तरफ या आधे हिस्से में हो सकती है। किसी-किसी का माइग्रेन अटैक महज कुछ घंटों का ही होता है, लेकिन कुछ लोगों को यह कई दिनों तक प्रभावित करता है। आइए जानते हैं माइग्रेन अटैक से पहले के उन संकेतों के बारे में, जिनसे पता चलता है कि व्यक्ति को माइग्रेन का अटैक हो सकता है।
{"_id":"5f8d7a625572f0248f42f991","slug":"early-signs-of-migraine-attack-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माइग्रेन अटैक से पहले इन संकेतों को पहचानें, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
माइग्रेन अटैक से पहले इन संकेतों को पहचानें, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी
Mon, 19 Oct 2020 05:09 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 19 Oct 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मूड स्विंग यानी बार-बार मूड बदलना
- ऐसा देखने में आया है कि कुछ लोगों में माइग्रेन अटैक से कुछ दिन या कुछ घंटे पहले उदासी या चिड़चिड़ापन आ जाता है। हालांकि यह भी संभव है कि कुछ बहुत ज्यादा खुशी या उत्साह महसूस करते हों।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कम या ज्यादा नींद आना
- माइग्रेन अटैक से पहले कुछ लोगों को थकान महसूस होती है, जिसकी वजह से उन्हें कम या फिर ज्यादा नींद आती है। माइग्रेन से पीड़ित लोगों को इस संकेत को समझने की जरूरत है। इससे वो शायद इसके अटैक को रोक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पाचन तंत्र प्रभावित हो जाना
- माइग्रेन के अटैक से पहले हो सकता है कि आपका पाचन तंत्र प्रभावित हो जाए यानी आपको कब्ज या फिर दस्त की समस्या हो सकती है। माइग्रेन से पीड़ित लोगों को इस संकेत पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आंखों में धुंधलापन आना
- कई लोगों में जैसे-ेजैसे माइग्रेन अटैक का समय नजदीक आते जाता है, वैसे-वैसे आंखों में धुंधलापन भी छाने लगता है। इसके अलावा तेज रोशनी भी आंखों को प्रभावित कर सकती है। माइग्रेन पीड़ितों को इस संकेत को समझना चाहिए। इससे हो सकता है कि वो उसके अटैक को रोक पाएं।