दूध के फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। इसके सेवन से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं। कई अध्ययनों में भी यह बात साबित हो चुकी है कि दूध का सेवन हमारी सेहत को बनाए रखने में अहम रोल निभाता है। इसके सेवन से डायबिटीज से लेकर मोटापा, हृदय रोग और कई तरह के कैंसर को भी रोकने में मदद मिलती है। ऐसे में यह सवाल बेहद जरूरी है कि आखिर उम्र के हिसाब से रोजाना कितनी मात्रा में दूध पीना चाहिए, जिससे हमारे शरीर को फायदा हो। आइए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"5f857085b7103174ac400e71","slug":"health-tips-in-hindi-how-much-milk-should-be-consumed-daily-according-to-age","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उम्र के हिसाब से रोजाना कितना दूध पीना चाहिए? जानिए इसके बारे में सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
उम्र के हिसाब से रोजाना कितना दूध पीना चाहिए? जानिए इसके बारे में सबकुछ
Tue, 13 Oct 2020 02:54 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 13 Oct 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बच्चे के जन्म से एक साल की उम्र तक
- बच्चों के जन्म से लेकर छह महीने तक तो उन्हें सिर्फ मां का दूध ही पिलाना चाहिए, ऐसा डॉक्टर भी सलाह देते हैं, क्योंकि इस उम्र में बच्चों को ज्यादा पोषण की जरूरत होती है, जो उन्हें सिर्फ मां के दूध से ही मिल सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि जब तक बच्चा एक साल का न हो जाए, तब तक उन्हें गाय का दूध नहीं देना चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एक साल से तीन साल की उम्र तक
- एक से तीन साल तक की उम्र के बच्चों को रोजाना 100 से 200 मिलीलीटर दूध जरूर पिलाना चाहिए, जिससे उन्हें उचित मात्रा में कैल्सियम की प्राप्ति हो सके। दूध के अलावा आप बच्चों को उचित मात्रा में दही और दूध से बने प्रोडक्ट्स भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
चार से 10 साल तक की उम्र तक
- चार से 10 साल तक की उम्र के बच्चों को रोजाना 200 से 300 मिलीलीटर दूध पिलाना जरूरी होता है। इससे उनकी हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता मिलती है। इसके अलावा आप दूध से बने प्रोडक्ट्स भी उन्हें दे सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
11 से 18 साल तक की उम्र तक
- इस उम्र में बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बहुत तेजी से होता है, जिसमें दूध का एक अहम योगदान होता है। इसलिए 11 से 18 साल तक की उम्र के बच्चों को हर रोज कम से कम तीन कप दूध जरूर देना चाहिए।