चक्कर आना या सिर घूमना एक आम समस्या है, जो लगभग हर किसी को कभी न कभी हुई ही होगी या होती होगी, लेकिन अगर आपको अक्सर चक्कर आते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि ये गंभीर बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं। दरअसल, चक्कर आने की समस्या तब होती है जब हमारी आंखें, दिमाग, कान, पैरों और रीढ़ की नसों में से कोई एक हिस्सा काम करना बंद कर देता है। अगर इसपर समय रहते ध्यान न दिया गया तो स्थिति गंभीर भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि लगातार चक्कर आना हमारे जीवन को किस तरह प्रभावित कर सकता है और यह किन-किन बीमारियों का लक्षण हो सकता है।
{"_id":"5f8594cd6c81f149c607b3e1","slug":"health-tips-in-hindi-be-careful-if-you-get-dizzy-often-there-may-be-signs-of-these-diseases","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्सर आते हैं चक्कर तो हो जाएं सावधान, इन बीमारियों के हो सकते हैं संकेत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अक्सर आते हैं चक्कर तो हो जाएं सावधान, इन बीमारियों के हो सकते हैं संकेत
Sun, 08 Nov 2020 04:59 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 08 Nov 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मस्तिष्क तक ऑक्सीजन का न पहुंचना
- मस्तिष्क यानी दिमाग को ऑक्सीजन के निरंतर आपूर्ति की आवश्यकता होती है। अगर ऐसा नहीं हो पाता तो इंसान चक्कर खाकर गिर सकता है या बेहोशी की भी स्थिति आ सकती है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से जांच करा लेनी चाहिए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पानी की कमी से चक्कर आना
- कई लोग पानी कम पीते हैं, ऐसे में उनके शरीर में धीरे-धीरे पानी की कमी होने लगती है। इससे चक्कर आने की समस्या पैदा हो सकती है। खासकर बुजुर्गों और डायबिटीज के मरीजों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कान में संक्रमण की वजह से भी आ सकते हैं चक्कर
- कान में संक्रमण की वजह से भी चक्कर आने की समस्या हो सकती है। दरअसल, यह आपके सुनने और उसके संतुलन को बनाए रखने की क्षमता को प्रभावित करता है और ऐसा होने पर अक्सर चक्कर आने लगते हैं। इसके अलावा दवाइयों के अधिक सेवन से भी चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लगातार चक्कर आना इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
- अक्सर चक्कर आना कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। जैसे कि- तनाव, माइग्रेन, तंत्रिका तंत्र की दिक्कत, ब्रेन ट्यूमर या कान का ट्यूमर आदि। इसलिए लगातार चक्कर आने की समस्या को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं।