फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती हैं ये चीजें, डाइट में जरूर करें शामिल

Fri, 10 Sep 2021 11:30 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 10 Sep 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
health tips hypertension or High blood pressure control diet plan in hindi
हाई ब्लड प्रेशर डाइट प्लान - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Sanjeev Suri 



डॉक्टर संजीव सूरी 
न्यूरोलॉजिस्ट, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल 
डिग्री- एम.बी.बी.एस,  एमएस, एमसीएच 


हाई ब्लड प्रेशर को उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो यह एक आम बीमारी है, लेकिन बेहद ही खतरनाक है। अगर समय रहते इसपर ध्यान नहीं दिया गया है तो इसकी वजह से हार्ट अटैक (दिल का दौरा), स्ट्रोक और किडनी के फेल होने का खतरा भी रहता है। आजकल लोगों की जीवनशैली इतनी बदल गई है कि दुनियाभर में इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। हाल ही में द लैंसेट नामक पत्रिका में एक अध्ययन रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, जिसमें बताया गया था कि हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यस्कों की संख्या पिछले 30 सालों में दोगुनी हो गई है। सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि हाई ब्लड प्रेशर वाले कई मरीजों को पता तक नहीं होता कि वे इस बीमारी से ग्रसित हैं। यही वजह है कि इसे 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है। आइए जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आपको डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। 

health tips hypertension or High blood pressure control diet plan in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खट्टे फल 

  • संतरा, नींबू और अंगूर जैसे खट्टे फल विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से न सिर्फ इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है, बल्कि ये ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित कर सकते हैं। इसलिए रोजाना उचित मात्रा में इनका सेवन जरूरी है। 
health tips hypertension or High blood pressure control diet plan in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

बेरीज 

  • ब्लूबेरी, रास्पबेरी और स्ट्रॉबेरी आदि का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इनके सेवन से न सिर्फ ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखा जा सकता है, बल्कि ये हृदय रोग का खतरा भी कम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips hypertension or High blood pressure control diet plan in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

बीज (सीड्स) 

  • कद्दू, चिया और अलसी के बीजों के सेवन से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में बहुत मदद मिलती है। ये मैग्नीशियम, पोटैशियम और अमीनो एसिड जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिन्हें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही जरूरी माना जाता है। 
विज्ञापन
health tips hypertension or High blood pressure control diet plan in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्रोकली और पालक 

  • हर किसी को नियमित रूप से हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए ब्रोकली और पालक का सेवन फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि ये एंटी-ऑक्सीडेंट, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।  

नोट: डॉ. संजीव सूरी बेहद योग्य और अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट हैं। इन्होंने दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय से 1984 में एमबीबीएस और 1988 में एमएस (जनरल सर्जन) की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद इन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी से एमसीएच (न्यूरो सर्जन) पूरा किया। यह भारत के न्यूरोलॉजिकल सोसायटी के सदस्य भी हैं। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में न्यूरोसर्जरी यूनिट में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर और एसजीपीजीआई लखनऊ में न्यूरोसर्जरी यूनिट में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में भी काम किया है। न्यूरोलॉजिस्ट के रूप में इनकी  मिर्गी उपचार, स्ट्रोक, सिरदर्द प्रबंधन, डिमेंशिया, उच्च रक्तचाप, माइग्रेन उपचार, पक्षाघात, स्पॉन्डिलोसिस, सिर का चक्कर, आंदोलन विकार और एनईआरवी में विशेषता है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed