फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेफड़ों को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये चार अच्छी आदतें, मिलेंगे गजब के फायदे

Wed, 27 Oct 2021 04:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 27 Oct 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
health tips How to strengthen your lungs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

मानव शरीर का हर एक अंग बेहद जरूरी होता है। हमारा शरीर ठीक ढंग से काम करे, इसके लिए जरूरी है कि हर एक अंग इसमें योगदान दें। जैसे- फेफड़े। फेफड़े हमारे श्वसन तंत्र का एक बहुत ही खास और अहम हिस्सा है। हमारे फेफड़े अगर खराब होंगे, इन्हें नुकसान पहुंचेगा आदि। तो ऐसे में ये खराब हो सकते हैं, जिसकी वजह से हम बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। कोरोना काल को ही ले लीजिए। हर किसी ने देखा कि वायरस किस तरह से व्यक्ति के फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहा था। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि अपने फेफड़ों को बीमारियों से बचाया जाए। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप अपने फेफड़ों को कैसे स्वस्थ रख सकते हैं और इसके लिए क्या चीजें कर सकते हैं।

health tips How to strengthen your lungs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

धूम्रपान न करें

  • फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है कि धूम्रपान न किया जाए। ऐसा करते समय फेफड़ों में निकोटीन, कार्बन मोनोऑक्साइड और टार समेत सैकड़ों ऐसे रसायन मानव शरीर के अंदर चले जाते हैं, जिससे फेफड़ों के ऊतकों में सूजन होने लगती हैं। इसलिए फेफड़ों को नुकसान न पहुंचे इसके लिए धूम्रपान से दूर रहें।
health tips How to strengthen your lungs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाई फाइबर फूड का सेवन करें

  • अगर आप चाहते हैं कि आपके पेफड़े मजबूत रहें, तो आपको ऐसी चीजों का सेवन करना है, जिसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा हो। इसके लिए आप नाशपाती, चिया सिड्स, ब्रोकली जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इससे फेफड़ों को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips How to strengthen your lungs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हरी पत्तेदार सब्जियां खाना न भूलें

  • फेफड़ों को स्वस्थ रखने का एक और सबसे सही तरीका है कि आप अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। दरअसल, इनमें कैरोटीनॉयड और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिससे हमारे फेफड़ों को मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
health tips How to strengthen your lungs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

लाइकोपेन से भरपूर आहार का सेवन करें

  • फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आपको ऐसा आहार लेना चाहिए, जो लाइकोपेन युक्त हो। इसके लिए आप गाजर, पपीता, शकरकंद, टमाटर और तरबूज जैसी चीजें खा सकते हैं। इससे आपके फेफड़े मजबूत होने में मदद मिल सकती है।


नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed