फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: अब वजन घटाना और हृदय को स्वस्थ रखना होगा आसान, 6-6-6 रूल से मिलेंगे कई फायदे

Sun, 12 Jan 2025 11:40 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 12 Jan 2025 11:40 AM IST
सार

ऑफिस की व्यस्तता के चलते ज्यादातर लोगों के लिए जिम जाना या व्यायाम के लिए एक समय सेट कर पाना कठिन हो सकता है। ऐसे लोगों के लिए रनिंग-वॉकिंग जैसे अभ्यास फायदेमंद माने जाते हैं। आइए 6-6-6 नियम के बारे में जानते हैं जिससे आप कई लाभ पा सकते हैं।

विज्ञापन
Health Tips Follow 6-6-6 Walking Rule For Good Health lose weight heart healthy
वेट लॉस के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए दिनचर्या में सुधार करना सबसे जरूरी माना जाता है। आप दिनभर में क्या खाते हैं, क्या-क्या करते हैं और पूरा दिन किस तरीके से बिताते हैं इन सभी का सेहत पर सीधा असर पड़ता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ नियमित रूप से पौष्टिक चीजों के सेवन के साथ शारीरिक गतिविधियों पर जोर देने की सलाह देते हैं। शारीरिक गतिविधि जैसे नियमित व्यायाम, ज्यादा चलने-कम बैठने वाले उपाय आपकी सेहत को ठीक रखने में मददगार हो सकते हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ऑफिस की व्यस्तता के चलते ज्यादातर लोगों के लिए जिम जाना या व्यायाम के लिए एक समय सेट कर पाना कठिन हो सकता है। ऐसे लोगों के लिए रनिंग-वॉकिंग जैसे हल्के स्तर के एरोबिक अभ्यास काफी फायदेमंद हो सकते हैं। विशेषतौर पर रोजाना वॉक करने को अध्ययनों में सेहत के लिए बहुत लाभप्रद पाया गया है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, वॉक के लिए आप 6-6-6 नियम का पालन कर सकते हैं, ये आपकी शारीरिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

Health Tips Follow 6-6-6 Walking Rule For Good Health lose weight heart healthy
वॉक करने की बनाएं आदत - फोटो : Freepik.com

क्या है 6-6-6 रूल?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वेट लॉस करना हो या हृदय को स्वस्थ रखना नियमित वॉक करना आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाने और अधिकतम स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए आप 6-6-6 रूल का पालन कर सकते हैं। 

6-6-6 वॉकिंग रूल आसान और पालन करने योग्य, हल्के स्तर के व्यायाम की योजना है, जिसको अपनाकर बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ पाया है। 6-6-6 वॉकिंग रूल में प्रतिदिन दो बार 60 मिनट का वॉक करना शामिल है- पहला सुबह 6 बजे और दूसरी शाम 6 बजे। इसे पालन में लाकर न सिर्फ आप दैनिक रूप से कितने कदम चलने हैं इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं साथ इसका शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत पर अच्छा प्रभाव देखा गया है।

Health Tips Follow 6-6-6 Walking Rule For Good Health lose weight heart healthy
एक दिन में कितने कदम चलने से स्वास्थ्य लाभ होता है - फोटो : Adobe

वॉक करने के क्या लाभ होते हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जो लोग अक्सर चलते रहते हैं वह कम चलने वाले लोगों की तुलना में अधिक सेहतमंद रहते हैं। कुछ शोध बताते हैं कि रोजाना 10 हजार कदम चलना न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है।

नियमित रूप से वॉक करने की आदत फेफड़ों की क्षमता को सुधारने से लेकर हृदय को स्वस्थ रखने, वजन कम करने और मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को दूर करने में बहुत लाभकारी है। सभी लोगों को अपनी सेहत के अनुसार वॉक करने की आदत जरूर बनानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips Follow 6-6-6 Walking Rule For Good Health lose weight heart healthy
वेट लॉस - फोटो : Freepik.com

वजन रहता है कंट्रोल

वॉक करने की आदत कैलोरी बर्न करने में मददगार है। पैदल चलने से आपको कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है, जो वजन घटाने में सहायक है। उदाहरण के लिए, 30 मिनट तक तेज गति से चलने से प्रतिदिन लगभग 150 कैलोरी बर्न हो सकती है। वजन कम करने के लिए ये आदत आपके लिए बहुत लाभकारी है। वजन बढ़ना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक माना जाता रहा है।

विज्ञापन
Health Tips Follow 6-6-6 Walking Rule For Good Health lose weight heart healthy
हृदय रोगों से कैसे बचें? - फोटो : Freepik.com

हृदय की बीमारियों का कम होता है खतरा

रोजाना 10 हजार कदम चलने से हृदय स्वस्थ रहता है। नियमित चलने की आदत से रक्त संचार बेहतर होता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है। अध्ययनों में पाया गया है कि रक्तचाप बढ़ने से रोकने के लिए भी ये आदत बहुत लाभकारी है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचाव हो सकता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा किए गए शोध में पाया गया कि प्रतिदिन कम से कम 10,000 कदम चलने से हृदय रोग का जोखिम 50% तक कम हो सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed