फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: कहीं आप भी तो नहीं पीते ज्यादा चाय? फायदे की जगह हो सकते हैं ये नुकसान

Mon, 05 Jul 2021 12:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 05 Jul 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
Health tips Drinking too much tea can cause these damages
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

हम भारतीयों की एक सबसे बड़ी आदत होती है, जिसे ज्यादातर लोग फॉलो करते हैं और ये होती है सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीने की। लेकिन ऐसा नहीं है कि लोग सिर्फ सुबह के समय ही चाय पीते हैं, बल्कि ज्यादातर समय लोग चाय का सेवन करते हैं। सुबह नाश्ते के समय, दफ्तर में काम के वक्त, थकावट होने पर, सिरदर्द होने पर, घर पर मेहमान आने पर, रात को सोने से पहले आदि कई मौकों पर लोग चाय का सेवन करते हैं। वहीं, कई लोग तो चाय का सेवन अत्याधिक मात्रा में करते हैं, लेकिन शायद वे ये भूल जाते हैं कि चाय का ज्यादा सेवन करना हमारे शरीर को कई तरह से नुकसान भी दे सकता है। अगर आप भी चाय का काफी सेवन करते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Health tips Drinking too much tea can cause these damages
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

घबराहट और चिंता बढ़ सकती है

  • खासतौर पर दूध वाली चाय में टैनिन मौजूद होता है, जिसकी वजह से इसे पीने से घबराहट हो सकती है। यही नहीं, चाय पीने से तनाव और चिंता भी बढ़ सकती है। जब हम ज्यादा मात्रा में चाय का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद कैफीन की बहुत ज्यादा मात्रा हमारे शरीर में जाती है। इसकी वजह से दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए चाय का कम सेवन करना ही बेहतर माना जाता है।
Health tips Drinking too much tea can cause these damages
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

गर्भावस्था में सही नहीं

  • गर्भवती महिला अगर चाय का सेवन ज्यादा मात्रा में करती है, तो ये मां ही नहीं बल्कि बच्चे के लिए भी हानिकारक हो सकता है। चाय में कैफीन होने की वजह से ये मां और बच्चे के लिए सही नहीं होता है। अगर आप चाय पीना चाहते हैं तो हर्बल चाय या जिसमें कैफीन न हो, इस तरह की चाय का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips Drinking too much tea can cause these damages
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अनिद्रा
  • चाय का सेवन एक मात्रा तक करना सही है, लेकिन कुछ लोग इसका सेवन काफी ज्यादा मात्रा में करते हैं। ऐसे में जब चाय का काफी ज्यादा सेवन किया जाता है, तो इससे नींद बाधित होती है जिसे हम अनिद्रा के नाम से जानते हैं। चाय में कैफीन मौजूद होता है, जो नींद आने में बाधा उत्पन्न करती है। इसलिए चाय का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Health tips Drinking too much tea can cause these damages
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पाचन तंत्र

  • कुछ लोगों की आदत होती है कि वे एक तो चाय का सेवन काफी करते हैं, और दूसरा खाने के साथ चाय पीते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि खाने के साथ चाय पीने से पाचन तंत्र की क्षमता कम होती है और ये सब चाय में मौजूद कैफीन की वजह से होता है। वहीं, चाय में टैनिन नाम का एक घटक भी होता है, जो हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन से आयरन के अवशोषण को बाधित करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed