{"_id":"60e2b33e8ebc3e1031696455","slug":"health-tips-drinking-too-much-tea-can-cause-these-damages","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: कहीं आप भी तो नहीं पीते ज्यादा चाय? फायदे की जगह हो सकते हैं ये नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अलर्ट: कहीं आप भी तो नहीं पीते ज्यादा चाय? फायदे की जगह हो सकते हैं ये नुकसान
हम भारतीयों की एक सबसे बड़ी आदत होती है, जिसे ज्यादातर लोग फॉलो करते हैं और ये होती है सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीने की। लेकिन ऐसा नहीं है कि लोग सिर्फ सुबह के समय ही चाय पीते हैं, बल्कि ज्यादातर समय लोग चाय का सेवन करते हैं। सुबह नाश्ते के समय, दफ्तर में काम के वक्त, थकावट होने पर, सिरदर्द होने पर, घर पर मेहमान आने पर, रात को सोने से पहले आदि कई मौकों पर लोग चाय का सेवन करते हैं। वहीं, कई लोग तो चाय का सेवन अत्याधिक मात्रा में करते हैं, लेकिन शायद वे ये भूल जाते हैं कि चाय का ज्यादा सेवन करना हमारे शरीर को कई तरह से नुकसान भी दे सकता है। अगर आप भी चाय का काफी सेवन करते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
घबराहट और चिंता बढ़ सकती है
खासतौर पर दूध वाली चाय में टैनिन मौजूद होता है, जिसकी वजह से इसे पीने से घबराहट हो सकती है। यही नहीं, चाय पीने से तनाव और चिंता भी बढ़ सकती है। जब हम ज्यादा मात्रा में चाय का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद कैफीन की बहुत ज्यादा मात्रा हमारे शरीर में जाती है। इसकी वजह से दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए चाय का कम सेवन करना ही बेहतर माना जाता है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
गर्भावस्था में सही नहीं
गर्भवती महिला अगर चाय का सेवन ज्यादा मात्रा में करती है, तो ये मां ही नहीं बल्कि बच्चे के लिए भी हानिकारक हो सकता है। चाय में कैफीन होने की वजह से ये मां और बच्चे के लिए सही नहीं होता है। अगर आप चाय पीना चाहते हैं तो हर्बल चाय या जिसमें कैफीन न हो, इस तरह की चाय का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अनिद्रा
चाय का सेवन एक मात्रा तक करना सही है, लेकिन कुछ लोग इसका सेवन काफी ज्यादा मात्रा में करते हैं। ऐसे में जब चाय का काफी ज्यादा सेवन किया जाता है, तो इससे नींद बाधित होती है जिसे हम अनिद्रा के नाम से जानते हैं। चाय में कैफीन मौजूद होता है, जो नींद आने में बाधा उत्पन्न करती है। इसलिए चाय का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
पाचन तंत्र
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे एक तो चाय का सेवन काफी करते हैं, और दूसरा खाने के साथ चाय पीते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि खाने के साथ चाय पीने से पाचन तंत्र की क्षमता कम होती है और ये सब चाय में मौजूद कैफीन की वजह से होता है। वहीं, चाय में टैनिन नाम का एक घटक भी होता है, जो हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन से आयरन के अवशोषण को बाधित करता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।