फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: इन चीजों का सेवन करके दूर कर सकते हैं वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स, शरीर को मिलेगी शक्ति और स्फूर्ति

Mon, 05 Jul 2021 12:01 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 05 Jul 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
what to eat to reduce vaccine side effects, expert advice
वैक्सीनेशन के बाद हाथों में दर्द (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

Medically reviewed by-


अर्चना सेठी
(आहार और पोषण विशेषज्ञ)
लखनऊ


कोरोना के संक्रमण से सुरक्षा देने में वैक्सीन को ही स्वास्थ्य विशेषज्ञ सबसे प्रभावी हथियार के तौर पर देख रहे हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ लोगों को साइड-इफेक्ट्स के रूप में बुखार, हाथों में दर्द या थकान की समस्या हो सकती है, हालांकि इससे घबराने की जरूरत नहीं है, यह सामान्य है। सामान्य तौर पर इस तरह के साइड-इफेक्ट्स एक से दो दिनों के भीतर स्वत: ठीक हो जाते हैं। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि वैक्सीनेशन के बाद होने वाले साइड-इफेक्ट्स एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न हो सकते हैं, इसमें भी कुछ आसामान्य नहीं है।
इस लेख में हम आपको विशेषज्ञों द्वारा सुझाए कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जो टीके के कारण होने वाले दुष्प्रभावों को आसानी से ठीक करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि इन खाद्य पदार्थों का सेवन आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी काफी सहायक हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।

what to eat to reduce vaccine side effects, expert advice
हल्दी वाले दूध के फायदे - फोटो : Social media

हल्दी वाला दूध
पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक टीकाकरण के बाद हल्दी वाले दूध का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एनाल्जेसिक और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं जो शरीर से किसी भी प्रकार के संक्रमण के खतरे को कम करके प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में सहायक हो सकते हैं। रोजाना हल्दी दूध का सेवन करने वालों में अन्य लोगों की तुलना में संक्रमण होने का खतरा कई गुना तक कम होता है।

what to eat to reduce vaccine side effects, expert advice
अदरक के सेवन से होते हैं कई फायदे - फोटो : Pixabay

अदरक का कीजिए सेवन
अदरक, हर घर में प्रयोग में लाया जाने वाला वह मसाला है जो न केवल भोजन को स्वादिष्ट बनाता है साथ ही इसमें मौजूद औषधीय गुण सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।अमीनो एसिड और कई अन्य महत्वपूर्ण एंजाइमों से भरपूर अदरक आपके दिमाग को शांत रखते हुए तनाव को कम करता है। वैक्सीनेशन के बाद हाथों में हो जाने वाले सूजन को कम करने में भी अदरक काफी मददगार साबित हो सकता है। भोजन के साथ या चाय में अदरक को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
what to eat to reduce vaccine side effects, expert advice
पत्तेदार सब्जियों का करें सेवन - फोटो : Social media

हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट्री फाइबर, विटामिन सी, प्रो-विटामिन ए कैरोटेनॉयड्स, फोलेट, मैंगनीज और विटामिन-के का महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता है। वैक्सीनेशन के बाद साइड-इफेक्ट के रूप में आमतौर पर लोगों को थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है, ऐसे में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने के साथ थकान को कम करने में मदद कर सकती है। टीकाकरण के बाद सेहत को तेजी से ठीक करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन काफी लाभदायक माना जाता है।

विज्ञापन
what to eat to reduce vaccine side effects, expert advice
पानी युक्त फलों का करें सेवन - फोटो : Social media

अधिक पानी की मात्रा वाले फलों का सेवन
स्वास्थ्य विशेषज्ञो के मुताबिक टीकाकरण के बाद शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद आवश्यक होता है। ऐसे में खूब सारा पानी पीने के साथ ऐसे फलों का सेवन करें जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। टीकाकरण के बाद के आहार में संतरे, खरबूजे, खीरा और तरबूज जैसे फलों को शामिल करने से लाभ मिलता है। टीकाकरण के बाद हाइड्रेटेशन बनाए रखना शरीर के तापमान और मानसिक स्थिति के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे फल वैक्सीनेशन के कारण होने वाले दुष्प्रभावों को कम करने में काफी सहायक माने जाते हैं।

--------------------
नोट: यह लेख आहार और पोषण विशेषज्ञ अर्चना सेठी के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। अर्चना, लखनऊ की जानी-मानी पोषण विशेषज्ञ हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed