फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: नींबू के साथ भूलकर भी न करें इन 4 चीजों का सेवन, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

Mon, 05 Jul 2021 04:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 05 Jul 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
Health tips Do not forget to consume these 4 things with lemon it can harm your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आचार्य मनीष


आयुर्वेदाचार्य, शुद्धि आयुर्वेद

Medically Reviewed by Acharya Manish

आज को दौर में कई ऐसी बीमारियां हैं, जो पल भर में व्यक्ति को अपना शिकार बना लेती है। ऐसे में हमें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की खास जरूरत है। हमारे अच्छे स्वास्थ्य के पीछे हमारा अच्छा खानपान होता है। व्यक्ति जिस तरह के आहार का सेवन करता है, उसके शरीर पर उस तरह का प्रभाव साफ नजर आता है। इसलिए सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हमें एक अच्छी डाइट को फॉलो करना चाहिए। यही नहीं, इसके अलावा कई बार हम एक साथ कुछ ऐसी चीजें मिलाकर या एक साथ खा लेते हैं, जिसका नकारात्मक असर हमारे शरीर पर नजर आता है। जैसे- नींबू, क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन नींबू के साथ करने से हमारे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। तो चलिए जानते हैं कि वे चीजें कौन सी हैं।

Health tips Do not forget to consume these 4 things with lemon it can harm your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नींबू और दूध का सेवन

  • जब आप दूध का सेवन करते हैं तो इसके साथ खट्टी चीजों जैसे- नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा किया जाए तो इससे बदहजमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए नींबू और दूध का सेवन कभी भी एक साथ नहीं करना चाहिए। इसकी जगह पर आप दोनों चीजों के बीच कम से कम एक घंटे का अंतराल रखें।
Health tips Do not forget to consume these 4 things with lemon it can harm your health
टमाटर के फायदे - फोटो : Pixabay

नींबू और टमाटर का सेवन

  • जब हम सलाद काटते हैं, तो उसमें टमाटर का इस्तेमाल भी करते हैं और ऊपर से नींबू भी डालते हैं। लेकिन टमाटर के साथ नींबू का इस्तेमाल अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे हमारे शरीर के पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips Do not forget to consume these 4 things with lemon it can harm your health
curd benefits - फोटो : istock

नींबू और दही का सेवन

  • नींबू और दही का सेवन भी एक साथ करना सही नहीं माना जाता है। जब डेयरी प्रोडक्ट्स को खट्टे फलों में मिलाकर खाने से इसका पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही अधिक विषाक्त पदार्थ भी पैदा हो सकते हैं। यही नहीं, इससे एलर्जी और सर्दी-जुकाम जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
Health tips Do not forget to consume these 4 things with lemon it can harm your health
पपीता - फोटो : pixabay

नींबू और पपीते का सेवन

  • नींबू और पपीते का सेवन एक साथ करने से बचना चाहिए, क्योंकि एक तो इससे आपका हीमोग्लोबिन अनियंत्रित हो सकता है और दूसरा आप एनीमिया की चपेट में भी आ सकते हैं। नींबू और पपीते को मिलाकर खासतौर पर बच्चों को नहीं खाना चाहिए।


नोट: आचार्य मनीष आयुर्वेद आचार्य हैं, जो आर्युवेद की दुनिया में एक लंबा अनुभव रखते हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed