प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
एक हेल्दी खानपान हमारे लिए बेहद जरूरी होता है, क्योंकि अगर हम ऐसा खाना नहीं खाते हैं तो फिर हम गंभीर रूप से बीमार तक पड़ सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम एक अच्छी डाइट को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। हालांकि, अमूमन देखा जाता है कि लोग अपने खाने पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं, और घर के खाने को छोड़ वो बाहर के खाने को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार वो बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। यही नहीं, इसके अलावा एक और चीज काफी देखने को मिलती है कि लोग रात के समय कुछ भी खा लेते हैं और वो भूल जाते हैं कि ऐसा करने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि जाना जाए कि आखिर वो कौन सी चीजें हैं जिनका रात में सेवन नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
2 of 5
रात को सोने से पहले क्या न खाएं
- फोटो : istock
सोडा पहुंचा सकता है नुकसान
- अमूमन देखा जाता है कि लोग रात को खाना खाने के बाद खाना पचाने के लिए सोडा पीते हैं। लेकिन अगर रात को सोडा या सोडे पाउडर का इस्तेमाल किया जाए, तो इससे पेट खराब हो सकता है। इसलिए इससे बचना ही बेहतर विकल्प है।
3 of 5
रात को सोने से पहले क्या न खाएं
- फोटो : Pixabay
कॉफी भी सही नहीं
- कॉफी को रात में पीना इसलिए फायदेमंद नहीं होता है, क्योंकि इससे आपकी नींद उड़ सकती है। वहीं, अगर आप रोजाना ऐसा करते हैं तो इससे आपकी नींद पूरी नहीं होगी, और आप बीमार भी हो सकते हैं। कॉफी में कैफीन होने की वजह से ये शरीर को ताजगी प्रदान करती है।
4 of 5
रात को सोने से पहले क्या न खाएं
- फोटो : Istock
पिज्जा खाने से बचें
- वैसे तो किसी भी तरह का फास्ट फूड हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है, लेकिन अगर आप रात के समय पिज्जा खाते हैं तो फिर आपको दिक्कत हो सकती है। इसमें चीज की मात्रा ज्यादा होने की वजह से ये आपका पेट भी खराब कर सकता है।
5 of 5
रात को सोने से पहले क्या न खाएं
- फोटो : Pixabay
संतरे का जूस
- सोने से ठीक पहले संतरे के जूस का सेवन करना ठीक नहीं माना जाता है। रात को सोते समय ये पचता नहीं है और शरीर में एसिड बनता है। ऐसे में रात को जूस पीने की जगह पर आप फल को सीधा खा सकते हैं।
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।