फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूध के साथ इन 4 चीजों के सेवन से बचें, फायदे की जगह हो सकते हैं ये भारी नुकसान

Fri, 09 Jul 2021 06:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 09 Jul 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Health tips Consumption of these four things with milk can harm health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आचार्य मनीष


आयुर्वेदाचार्य, शुद्धि आयुर्वेद

Medically Reviewed by Acharya Manish

हमारे शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की भरपूर जरूर होती है, जो हमें अलग-अलग तरह के भोजन से मिलते हैं। वहीं, हमारे शरीर के लिए दूध भी काफी फायेदमंद होता है। दूध में विटामिन- डी के अलावा कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हमारी सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। डॉक्टर भी हर किसी को दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध का सेवन करने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। रोजाना एक गिलास दूध का सेवन करने से हम शरीर को कई फायदे पहुंचा सकते हैं। लेकिन कई लोगों की आदत होती है कि वे दूध के साथ कुछ अन्य चीजों का सेवन भी करते हैं, जिनकी वजह से आपको फायदे की जगह पर कई नुकसान हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जिनका सेवन आयुर्वेद के अनुसार आपको दूध के साथ करने से बचना चाहिए।

Health tips Consumption of these four things with milk can harm health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

खट्टे फलों का सेवन

  • दूध हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें नींबू, आडू, संतरा, अनानास, आवंला और ग्रीन एप्पल जैसे फल शामिल हैं। खट्टे फलो में काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन-सी और साइट्रिक एसिड पाया जाता है। ऐसे में अगर इन फलों का सेवन दूध के साथ किया जाए, तो दूध पेट में फट जाता है जिसके कारण पाचन से जुड़ी कई दिक्कतें हो सकती है।
Health tips Consumption of these four things with milk can harm health
चिकन मीट - फोटो : Pixabay

मांस के साथ

जिस दिन आप मांस का सेवन कर रहे हैं, उस दिन दूध पीने से बचना चाहिए। दूध के साथ मांस का सेवन करने से एलर्जी हो सकती है। दोनों में प्रोटीन होता है, और जब दोनों को साथ खाया जाए तो ये पाचन क्रिया पर ज्यादा जोर पड़ेगा। ऐसे में पेट से जुड़ी दिक्कतें व्यक्ति को हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips Consumption of these four things with milk can harm health
चेरी के फायदे - फोटो : Pixabay

चेरी

  • जब हम मिल्क शेक पीते हैं, तो कई लोगों को इसमें चेरी डालकर पीना काफी अच्छा लगता है। लेकिन अगर दूध और चेरी का एक साथ सेवन किया जाए, तो इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में दूध पीने के लगभग एक-दो घंटे बाद या उससे भी ज्यादा देर बाद ही चेरी का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
Health tips Consumption of these four things with milk can harm health
namkeen - फोटो : istock

नमकीन चीजें

  • दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन आपको इसका सेवन नमकीन और बिस्कुट जैसी चीजों के साथ करने से बचना चाहिए। अगर दूध और नमकीन वाली चीजों का साथ में सेवन किया जाए, तो इससे व्यक्ति को त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।


नोट: आचार्य मनीष आयुर्वेद आचार्य हैं, जो आर्युवेद की दुनिया में एक लंबा अनुभव रखते हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed