फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन आधारित विश्लेषण: जानिए रोजाना एक सेब खाकर कैसे रह सकते हैं तमाम बीमारियों से सुरक्षित?

Fri, 09 Jul 2021 05:43 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 09 Jul 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
seb khane ke fayde in hindi, an apple a day keeps the doctor away
सेब खाने से होने वाले फायदे - फोटो : पेक्सेल्स

पोषण विशेषज्ञ, स्वस्थ आहार के निर्धारण में फलों के सेवन को काफी महत्वपूर्ण मानते हैं। फलों में भी सेब को कई तरह से स्वास्थ्य लाभ के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसीलिए वर्षों से एक कहावत चली आ रही है- ''एन एप्पल अ डे किप्स द डॉक्टर अवे"। पर क्या आपने कभी सोचा कि आखिर ऐसे क्यों कहा जाता है, सेब में ऐसे क्या गुण हैं जो हमारी सेहत के लिए इतने फायदेमंद हो सकते हैं? आइए इस लेख में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।


आहार और पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक सेब में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन, डाइट्री फाइबर और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। अपने विविध पोषक तत्वों के कारण सेब का रोजाना सेवन करना आपको कई तरह की गंभीर बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकता है। कैंसर, मोटापा, हृदय रोग, मधुमेह और कई अन्य तरह की बीमारियों को दूर करने में सेब का सेवन हमारे लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इससे सेहत को होने वाले ऐसे ही कुछ अध्ययन आधारित फायदों के बारे में जानते हैं।

seb khane ke fayde in hindi, an apple a day keeps the doctor away
रोजाना एक सेब खाने की सलाह - फोटो : Social media

सेब खाने के फायदे
पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक सेब को फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर माना जाता है, ये सभी हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। सेब में एंटीऑक्सिडेंट भी पाए जाते हैं जो मुक्त कणों को बेअसर करके शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक होते हैं। शरीर में मुक्त कणों की मात्रा बढ़ जाने से कैंसर और मधुमेह सहित कई अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
एक मध्यम आकार के सेब (करीब 182 ग्राम) से कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे कैलोरी (95), कार्ब्स (25 ग्राम), फाइबर (4 ग्राम) विटामिन सी (दैनिक आवश्यकता का 14 प्रतिशत), पोटेशियम (दैनिक आवश्यकता का 6 प्रतिशत) और विटामिन-के (दैनिक आवश्यकता का 5 प्रतिशत) प्राप्त किया जा सकता है।

seb khane ke fayde in hindi, an apple a day keeps the doctor away
कई रोगों में फायदेमंद है सेब का सेवन - फोटो : pixabay

डायबिटीज में काफी फायदेमंद है सेब का सेवन
पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक मधुमेह रोगियों के लिए रोजाना सेब का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। कई अध्ययनों में साबित हो चुका है कि रोजाना सेब का सेवन करने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। इसी से संबंधित साल 2013 में जनसंख्या आधारित एक अध्ययन में पाया गया कि सेब के जूस का सेवन करने वाले लोगों में टाइप-2 मधुमेह विकसित होने का जोखिम 7 फीसदी तक कम पाया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक मधुमेह से पीड़ित लोग उच्च फाइबर वाले आहार का सेवन करके रक्त शर्करा के स्तर को कम कर सकते हैं। सेब का सेवन ऐसे में आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
seb khane ke fayde in hindi, an apple a day keeps the doctor away
दिल की बीमारी से बचा सकता है सेब - फोटो : Social media

हृदय रोगों से सुरक्षा देता है सेब
सेब को हृदय रोगों के जोखिम को कम करने के लिए जाना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि सेब में घुलनशील फाइबर होता है जो ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। सभी लोगों को सेब के छिलके जरूर खाने चाहिए, इसमें पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो हमारी सेहत के लिए कई मामलों में फायदेमंद हो सकता है। सेब में फ्लेवोनोइड एपिक्टिन नामक एक यौगिक भी पाया जाता है जो रक्तचाप को कम करने में सहायक है। कई अध्ययनों के विश्लेषण में पाया गया कि फ्लेवोनोइड्स के सेवन से स्ट्रोक के जोखिम को 20 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
seb khane ke fayde in hindi, an apple a day keeps the doctor away
मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है सेब - फोटो : pixels

मानसिक रोगों से देता है सुरक्षा
साल 2019 हुए एक प्रयोगशाला अध्ययन में वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला कि सेब में क्वेरसेटिन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जिसे न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रभावों के लिए जाना जाता है। इसी से संबंधित साल 2015 में चूहों पर किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि क्वेरसेटिन वाले सप्लीमेंट की उच्च मात्रा अल्जाइमर रोग के कारण होने वाली कोशिकाओं की क्षति से बचाने में सहायक है। सेब में चूंकि इस एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, ऐसे में विशेषज्ञ सेब के सेवन को मस्तिष्क के लिए काफी लाभदायक मानते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed