फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: अच्छी लाइफस्टाइल में जरूर शामिल होनी चाहिए ये चार हेल्दी आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

Sat, 05 Jul 2025 02:16 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 05 Jul 2025 02:16 PM IST
सार

लगभग सभी लोग एक अच्छी जीवनशैली जीना चाहते हैं और हर व्यक्ति की नजरों में एक अच्छी जीवन शैली की परिभाषा अलग हो सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि एक हेल्दी जीवनशैली में कौन-कौन सी आदतें होनी चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Health Tips Check Four Healthy Habits in Lifestyle To Stay Disease-Free
Happy life - फोटो : Freepik

Tips For Healthy Lifestyle:  आज की आधुनिक जीवनशैली में स्वस्थ रहना अपने आप में एक बड़ी चुनौती बन चुका है। फास्ट-फूड, सेडेंट्री लाइफस्टाइल और अधिक स्क्रीन टाइम हमारी सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के दिमाग से सवाल आता है कि एक स्वस्थ जीवन शैली कैसी होनी चाहिए और इसमें कौन-कौन सी आदतें होनी चाहिए? आइए इस लेख में इसी सवाल का जवाब जानते हैं।



दरअसल, एक स्वस्थ जीवनशैली में वो सभी आदतें होनी चाहिए जो आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को स्वस्थ रखता हो। ये आदतें न केवल आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत करती हैं, बल्कि हृदय रोग, डायबिटीज और तनाव जैसी आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी गंभीर समस्याओं के जोखिम को भी काफी हद तक कम करती हैं। ये छोटी-छोटी आदतें ही वास्तव में एक अच्छी और स्वस्थ जीवनशैली का आधार हैं, जो आपको बीमारियों से कोसों दूर रख सकती हैं। आइए इस लेख में, हम ऐसी ही चार महत्वपूर्ण हेल्दी आदतों के बारे में जानते हैं, जो हर किसी के लाइफस्टाइल का हिस्सा होना चाहिए।

Health Tips Check Four Healthy Habits in Lifestyle To Stay Disease-Free
दौड़ना - फोटो : Adobe Stock

नियमित व्यायाम
व्यायाम स्वस्थ जीवन का आधार है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम तीव्रता का व्यायाम, जैसे तेज टहलना, साइकिलिंग या योग, करना चाहिए। यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है, और मांसपेशियों को मजबूत करता है। रोजाना 30-40 मिनट का टहलना या योगासन, जैसे सूर्य नमस्कार, तनाव कम करते हैं और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं। इसलिए व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।


ये भी पढ़ें- GLP-1 Medicine: आप भी ले रहे हैं डायबिटीज-वजन घटाने वाली ये दवा तो हो जाइए सावधान, देखे गए गंभीर दुष्प्रभाव
Health Tips Check Four Healthy Habits in Lifestyle To Stay Disease-Free
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : Freepik.com

संतुलित आहार
संतुलित आहार स्वास्थ्य की नींव है। डाइट में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, प्रोटीन (दाल, पनीर, अंडे) और हेल्दी फैट (नट्स, एवोकाडो) शामिल करें। चीनी, तले-भुने खाद्य पदार्थ और प्रोसेस्ड फूड से बचें। नाशपाती, सेब और जामुन जैसे मौसमी फल इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, इसलिए इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें। रोजाना 2-3 लीटर पानी पिएं, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि रोज एक तय समय पर ही भोजन करें।


ये भी पढ़ें- Pear Benefit: मौसमी फल नाशपाती को हल्के में न लें, रोज खाने से मिलते हैं ये चार बड़े फायदे
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips Check Four Healthy Habits in Lifestyle To Stay Disease-Free
sleep - फोटो : adobe stock

पर्याप्त नींद
नींद की कमी तनाव, मोटापा और कमजोर इम्यूनिटी का कारण बनती है। रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद जरूरी है। यह मस्तिष्क को तरोताजा रखती है, हार्मोनल संतुलन बनाए रखती है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है। सोने से पहले स्क्रीन टाइम (मोबाइल, टीवी) कम करें और शांत वातावरण बनाएं। संभव हो तो रात में सोने से पहले गुनगुना दूध पीएं। अनियमित नींद से बचें और एक निश्चित समय पर सोने-जागने की आदत बनाएं।

विज्ञापन
Health Tips Check Four Healthy Habits in Lifestyle To Stay Disease-Free
yoga - फोटो : Adobe Stock

तनाव प्रबंधन
मानसिक तनाव हृदय रोग, मधुमेह और अवसाद का जोखिम बढ़ाता है, इसलिए किसी भी तरह के मानसिक तनाव से बचना चाहिए। अगर तनाव होता है तो उसे कम करने के लिए रोजाना 10-15 मिनट ध्यान करें। गहरी सांस लेने की तकनीक, योग या हल्का टहलना तनाव को कम करता है। दोस्तों-परिवार के साथ समय बिताएं और सकारात्मक रहें। तनाव अधिक हो तो मनोचिकित्सक से सलाह लें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed