प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
व्यक्ति को तंदुरुस्त और स्वस्थ रहने के लिए अच्छे आहार का सेवन करना पड़ता है। लोग अच्छे और ताजे भोजन का सेवन करते हैं, ताकि बीमारियों से दूर रह सके। वहीं, इसके अलावा फल खाना भी व्यक्ति के लिए काफी फायदेमंद होता है। फलों में मिनरल्स, न्यूट्रिशन समेत कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। फलों का सेवन या फलों का ताजा जूस शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं, ज्यादातर देखा जाता है कि लोग रात को खाना खाने के तुरंत बाद फलों का सेवन करना पसंद करते हैं। यही नहीं, कई लोग तो खाने के साथ ही फलों का सेवन भी कर लेते हैं। लेकिन शायद आप इस बात से अंजान होंगे कि खाने के तुरंत बाद फलों का सेवन करना हानिकारिक हो सकता है? अगर नहीं, तो चलिए आपको उन फलों के बारे में बताते हैं जिनका सेवन खाना खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए।