फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: क्या आप भी खाने के तुरंत बाद करते हैं इन 5 फलों का सेवन? आज ही छोड़ना फायदेमंद

Fri, 02 Jul 2021 04:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 02 Jul 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
Health tips Avoid consuming these five fruits immediately after having a meal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

व्यक्ति को तंदुरुस्त और स्वस्थ रहने के लिए अच्छे आहार का सेवन करना पड़ता है। लोग अच्छे और ताजे भोजन का सेवन करते हैं, ताकि बीमारियों से दूर रह सके। वहीं, इसके अलावा फल खाना भी व्यक्ति के लिए काफी फायदेमंद होता है। फलों में मिनरल्स, न्यूट्रिशन समेत कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। फलों का सेवन या फलों का ताजा जूस शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं, ज्यादातर देखा जाता है कि लोग रात को खाना खाने के तुरंत बाद फलों का सेवन करना पसंद करते हैं। यही नहीं, कई लोग तो खाने के साथ ही फलों का सेवन भी कर लेते हैं। लेकिन शायद आप इस बात से अंजान होंगे कि खाने के तुरंत बाद फलों का सेवन करना हानिकारिक हो सकता है? अगर नहीं, तो चलिए आपको उन फलों के बारे में बताते हैं जिनका सेवन खाना खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए।

Health tips Avoid consuming these five fruits immediately after having a meal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

केला

  • केला हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। लोग सुबह के समय केले का काफी सेवन करते हैं। लेकिन केले के लिए कहा जाता है कि खाना खाने के तुरंत बाद इसे नहीं खाना चाहिए, क्योंकि केला शरीर में कैलोरी और ग्लूकोज का लेवल बढ़ा सकता है।
Health tips Avoid consuming these five fruits immediately after having a meal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तरबूज

  • तरबूज हमारे शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसे गर्मी में ठंडा करके खाने से काफी लाभ मिलता है। लेकिन रात में खाना खाने के तुरंत बाद इसे खाने से इनडाइजेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए इसे खाने का सही समय दोपहर में माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips Avoid consuming these five fruits immediately after having a meal
Sweet lemon - फोटो : pexels

मौसमी

  • मौसमी के सेवन के लिए भी कहा जाता है कि खाना खाने के तुरंत बाद इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसकी जगह पर इसके सेवन के लिए दोपहर का समय सबसे सही बताया जाता है। इसमें हाई ग्लूकोज होने की वजह से ये भरपूर एनर्जी देने का काम करता है।
विज्ञापन
Health tips Avoid consuming these five fruits immediately after having a meal
आम खाने के फायदे और नुकसान - फोटो : iStock

आम

  • आम के लिए कहा जाता है कि इसमें शुगर की काफी मात्रा होती है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल काफी तेजी से बढ़ सकता है। वहीं, आम की तासीर गर्म होने की वजह से इसे खाने से एक घंटा पहले या बाद में खाने की सलाह दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed