फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: शरीर के लिए सल्फर है जरूरी, इससे हृदय-त्वचा की समस्याओं में लाभ, जानिए कैसे प्राप्त करें

Sat, 01 Apr 2023 07:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Apr 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Health Benefits of Sulfur Helps in Heart Skin Problems Know Sources of Sulfur in Hindi
शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व - फोटो : iStock

हमारे शरीर को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए नियमित रूप से कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। आमतौर पर आहार के माध्यम से हम सभी प्रोटीन और विटामिन्स तो प्राप्त कर लेते हैं, पर कई प्रकार के मिनरल्स की पूर्ति पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इस तरह की स्थिति दीर्घकालिक रूप में शरीर को कई प्रकार के नुकसान पहुंचा सकती है। सल्फर भी एक ऐसा ही अतिआवश्यक मिनरल है जिसकी मात्रा और सेवन पर अक्सर चर्चा नहीं होती है।



सल्फर विभिन्न खाद्य पदार्थों में पाया जाता है और इसके सप्लीमेंट्स भी उपलब्ध है। कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि आहार में सल्फर वाली चीजों की मात्रा बढ़ाने या फिर सल्फर सप्लीमेंट्स (कैप्सूल या पाउडर) लेने से एलर्जी, ऑस्टियोआर्थराइटिस और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्याओं को कम कर सकते हैं। इसके अलावा, सल्फर को विभिन्न त्वचा समस्याओं और बालों को स्वस्थ रखने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता रहा है।

आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या लाभ हो सकते हैं और आहार के माध्यम से इसे कैसे प्राप्त किया जा सकता है?

Health Benefits of Sulfur Helps in Heart Skin Problems Know Sources of Sulfur in Hindi
त्वचा के लिए सल्फर की जरूरत - फोटो : istock

क्यों जरूरी है सल्फर?

सल्फर शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह शरीर में प्रोटीनों के उत्पादन के लिए आवश्यक है, जिन्हें अमीनो एसिड के रूप में जाना जाता है। दवाओं में भी सल्फर का लंबे समय से उपयोग किया जाता रहा है। प्राकृतिक एंटी-माइक्रोबियल के रूप में, सल्फर त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे कि मुहांसे, डैंड्रफ, बालों की दिक्कत और मस्से के उपचार में भी कारगर माना जाता है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सप्लीमेंट्स की जगह आहार के माध्मय से पोषक तत्वों का सेवन करना अधिक लाभकारी होता है।

Health Benefits of Sulfur Helps in Heart Skin Problems Know Sources of Sulfur in Hindi
जोड़ों के दर्द में सल्फर के लाभ - फोटो : Pixabay

सल्फर आर्थराइटिस की समस्या में फायदेमंद

कई प्रकार के प्लांट और एनिमल बेस्ड खाद्य पदार्थों में मिथाइलसल्फोनीलमीथेन (एमएसएम) पाया जाता है जोकि सल्फर युक्त यौगिक है। शोध से पता चला है कि यह शरीर में सूजन को कम कर सकता है जिससे जोड़ों-मांसपेशियों में दर्द और इसकी दिक्कतों में आराम मिलता है।

अध्ययन में पाया गया कि क्रोनिक ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण होने वाले घुटने के दर्द के शिकार लोगों को एमएसएम वाले आहार का 12 सप्ताह तक सेवन करके लाभ प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Benefits of Sulfur Helps in Heart Skin Problems Know Sources of Sulfur in Hindi
आर्थराइटिस रोगियों के लिए सल्फर जरूरी - फोटो : iStock

हृदय के लिए जरूरी है सल्फर

आर्थराइटिस के साथ-साथ हृदय की सेहत को ठीक रखने में भी सल्फर की भूमिका देखी गई है। गोभी की प्रजाति वाली कई सब्जियों में ग्लूकोसाइनोलेट्स नामक सल्फर युक्त यौगिक होता है। इसे हृदय रोग की समस्याओं को कम करने में फायदेमंद पाया गया है। एक अध्ययन में पाया है कि इस प्रकार की सब्जियों के सेवन से कार्डियोवैस्कुलर बीमारी और इससे संबंधित मृत्युदर कम होती है। हृदय रोगों से बचाव के लिए भी सल्फर को जरूरी पाया गया है।

विज्ञापन
Health Benefits of Sulfur Helps in Heart Skin Problems Know Sources of Sulfur in Hindi
सल्फर के लिए क्या खाएं? - फोटो : iStock

आहार से कैसे प्राप्त करें सल्फर?

सल्फर कई खाद्य पदार्थों से प्राप्त किया जा सकता है।

  • सब्जियां: लहसुन, प्याज, ब्रोकली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, फूलगोभी, केल और मूली
  • मांस और समुद्री भोजन इसका अच्छा स्रोत है।
  • डेयरी उत्पाद: दूध, दही, चीज में भी सल्फर पाया जाता है।
  • बादाम, ब्राज़ील नट्स, अखरोट, तिल और सूरजमुखी के बीज में भी सल्फर होता है।



--------------
नोट:
यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed