फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वाद भी-सेहत भी: पेट की कई समस्याओं से निजात दिलाए गन्ने का जूस

Sun, 28 Mar 2021 08:16 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 28 Mar 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
health benefits of sugarcane juice
sugercane juice - फोटो : गन्ने का रस
गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने वाला गन्ने का रस हम सबको पसंद होगा। इसका मीठापन और ठंडक, चिलचिलाती धूप में हमें न सिर्फ बेहतर स्वाद देता है साथ ही यह हमारे सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक जैसे तमाम प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर गन्ने के जूस का सेवन हमारे पेट के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। आइए जानते हैं इसका सेवन हमारे सेहत को किस तरह से लाभ पहुंचाता है?

 

health benefits of sugarcane juice
Sugarcane Juice

ऊर्जा से भरपूर
गन्ने में प्राकृतिक रूप से सुक्रोज मौजूद होती है जिसका सेवन हमें तुरंत ही ऊर्जा से भर देता है। अक्सर गर्मी के दिनों में धूप और तापमान के कारण शरीर से खूब सारा पसीना निकल जाता है, ऐसे में डिहाइड्रेशन होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में गन्ने के रस का सेवन न सिर्फ हमें त्वरित ऊर्जा दे सकता है साथ ही यह शरीर को निर्जलीकरण से भी बचाता है। यही कारण है कि गर्मी के दिनों में आपको जगह जगह गन्ने के रस की दुकानें दिख जाती हैं। 

health benefits of sugarcane juice
uti
पेशाब में जलन की समस्या को दूर करे
गन्ने के रस का सेवन पेशाब के दौरान होने वाली जलन और दर्द की समस्या से निजात दिलाने में भी सहायक है। इसके अलावा जिन लोगों को गुर्दे में पथरी की समस्या हो उन रोगियों के लिए भी गन्ने के रस का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। गन्ने में मौजूद पोषक तत्व मूत्रमार्ग में होने वाली बीमारियों को ठीक करने की भी क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of sugarcane juice
digestion - फोटो : pixa

पाचन में सुधार
गन्ने के जूस को पाचन के मामले में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्राकृतिक तौर पर पोटैशियम और फाइबर की अधिकता होती है जो पाचन को सुधारने के साथ पेट को हल्का ऱखने में सहायक हो सकती है। इसके अलावा जिन लोगों को कब्ज की शिकायत होती है ऐसे रोगियों को भी गन्ने के जूस के सेवन की सलाह दी जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed