फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल और किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद है किशमिश का पानी, इन बीमारियों का भी है इलाज

Tue, 20 Oct 2020 05:07 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 20 Oct 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
health benefits of raisin water home remedies kishmish ka pani pine ke fayde in Hindi
किशमिश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

स्वस्थ रहने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते! जीवनशैली में सुधार लाना, योग व्यायाम करना, खानपान में बदलाव के साथ फूड सप्लिमेंट और विटामिन्स की गोलियां तक खाते हैं। काजू, बादाम, खजूर, पिस्ता और किशमिश जैसे मेवे का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सूखे मेवे का सेवन हमें सेहतमंद तो बनाता ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से कुछ मेवों को भिंगोकर खाना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। आज बात करते हैं किशमिश की। इसके स्वाद और गुणों के बारे में तो आपको पता होगा ही, लेकिन किशमिश का पानी भी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं कि इसे तैयार कैसे किया जाता है और इसके कौन से फायदे होते हैं: 

health benefits of raisin water home remedies kishmish ka pani pine ke fayde in Hindi
किशमिश का पानी - फोटो : Pixabay

सेहत के लिए फायदेमंद किशमिश का पानी तैयार करने के लिए आप इसे रातभर पानी में भिंगोकर रखें। सुबह इस पानी में किशमिश को मसलकर पिएं। या फिर ऐसा भी कर सकते हैं। 20 मिनट तक हल्की आंच पर उबाल लें और रातभर छोड़ दें। सुबह में इस पानी का सेवन करना बहुत फायदेमंद है। ध्यान रहे कि गहरे रंग के किशमिश का चुनाव करें, क्योंकि साफ और चमकदार किशमिश में रसायन भी हो सकते हैं, जोकि सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। 

health benefits of raisin water home remedies kishmish ka pani pine ke fayde in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रोजाना सुबह किशमिश का पानी पीने से कई तरह के फायदे होते हैं। पेट से जुड़ी बीमारियोंं में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से आपको कब्ज और एसिडिटी में आराम मिलता है। यह आपके पाचन को बेहतर बनाता है। किशमिश का पानी अमाशय के रस को बनने में मदद करता है। हर दिन किशमिश के पानी का सेवन करने से आपका लिवर स्वस्थ रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of raisin water home remedies kishmish ka pani pine ke fayde in Hindi
लिवर को स्वस्थ्य बनाए - फोटो : Pixabay

किशमिश के पानी के सेवन से थकान की समस्या भी दूर होती है। यह हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म का स्तर नियंत्रित आपके लिवर को स्वस्थ्य बनाए रखने और उसे सुचारू रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करने का काम भी करता है। इसके साथ ही आपके मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।

विज्ञापन
health benefits of raisin water home remedies kishmish ka pani pine ke fayde in Hindi
कोलेस्ट्रॉल लेवल - फोटो : Pixabay

किशमिश का पानी अनियमित और ज्यादा कोलेस्ट्रॉल लेवल के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने वाले लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। ऐसे लोगों को हर दिन किशमिश का पानी पीना चाहिए। किशमिश का पानी हमारे शरीर में ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में भी मददगार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed