स्वस्थ रहने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते! जीवनशैली में सुधार लाना, योग व्यायाम करना, खानपान में बदलाव के साथ फूड सप्लिमेंट और विटामिन्स की गोलियां तक खाते हैं। काजू, बादाम, खजूर, पिस्ता और किशमिश जैसे मेवे का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सूखे मेवे का सेवन हमें सेहतमंद तो बनाता ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से कुछ मेवों को भिंगोकर खाना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। आज बात करते हैं किशमिश की। इसके स्वाद और गुणों के बारे में तो आपको पता होगा ही, लेकिन किशमिश का पानी भी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं कि इसे तैयार कैसे किया जाता है और इसके कौन से फायदे होते हैं:
2 of 6
किशमिश का पानी
- फोटो : Pixabay
सेहत के लिए फायदेमंद किशमिश का पानी तैयार करने के लिए आप इसे रातभर पानी में भिंगोकर रखें। सुबह इस पानी में किशमिश को मसलकर पिएं। या फिर ऐसा भी कर सकते हैं। 20 मिनट तक हल्की आंच पर उबाल लें और रातभर छोड़ दें। सुबह में इस पानी का सेवन करना बहुत फायदेमंद है। ध्यान रहे कि गहरे रंग के किशमिश का चुनाव करें, क्योंकि साफ और चमकदार किशमिश में रसायन भी हो सकते हैं, जोकि सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रोजाना सुबह किशमिश का पानी पीने से कई तरह के फायदे होते हैं। पेट से जुड़ी बीमारियोंं में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से आपको कब्ज और एसिडिटी में आराम मिलता है। यह आपके पाचन को बेहतर बनाता है। किशमिश का पानी अमाशय के रस को बनने में मदद करता है। हर दिन किशमिश के पानी का सेवन करने से आपका लिवर स्वस्थ रहता है।
4 of 6
लिवर को स्वस्थ्य बनाए
- फोटो : Pixabay
किशमिश के पानी के सेवन से थकान की समस्या भी दूर होती है। यह हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म का स्तर नियंत्रित आपके लिवर को स्वस्थ्य बनाए रखने और उसे सुचारू रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करने का काम भी करता है। इसके साथ ही आपके मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।
5 of 6
कोलेस्ट्रॉल लेवल
- फोटो : Pixabay
किशमिश का पानी अनियमित और ज्यादा कोलेस्ट्रॉल लेवल के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने वाले लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। ऐसे लोगों को हर दिन किशमिश का पानी पीना चाहिए। किशमिश का पानी हमारे शरीर में ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में भी मददगार है।