फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज के मरीजों को कद्दू की सब्जी खानी चाहिए या नहीं? यहां जानें सबकुछ

Mon, 09 Nov 2020 04:46 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 09 Nov 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of pumpkin in hindi diabetes people can eat this vegetable
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे जरूरी होता है अपने ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखना, क्योंकि अगर खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाए तो कई तरह की शारीरिक समस्याएं, जैसे- किडनी की समस्या, त्वचा में संक्रमण, आंखों की रोशनी जाना और हृदय से संबंधित बीमारियां आदि हो सकती हैं। ऐसा नहीं है कि यह बीमारी सिर्फ भारत तक ही सीमित है, बल्कि दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसलिए ऐसे मरीजों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। आइए जानते हैं कि आखिर डायबिटीज से पीड़ित लोगों को कद्दू की सब्जी खानी चाहिए या नहीं। 

Health benefits of pumpkin in hindi diabetes people can eat this vegetable
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वैसे तो आमतौर पर कद्दू का उपयोग सूप और सब्जी बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन अधिक मात्रा में पौष्टिक होने के कारण कई लोग इसका जूस पीना भी पसंद करते हैं। सबसे जरूरी बात कि इसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है, जिससे वजन या फिर मोटापे को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। 

Health benefits of pumpkin in hindi diabetes people can eat this vegetable
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कद्दू में कई तरह के विटामिन भी पाए जाते हैं, जिसमें विटामिन ए, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी और ई प्रमुख हैं। इसके अलावा यह आयरन, तांबा, पोटैशियम, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स से भी समृद्ध होता है। ये सभी विटामिन और मिनरल्स शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of pumpkin in hindi diabetes people can eat this vegetable
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कद्दू में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और ये तो आप जानते ही होंगे कि फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। ऐसे में कद्दू का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
Health benefits of pumpkin in hindi diabetes people can eat this vegetable
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कई शोधों में भी यह साबित हो चुका है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए कद्दू का सेवन लाभकारी होता है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेड और पुअरिन नामक यौगिक भी ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed