फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन कम करने से लेकर कब्ज में राहत दिलाने तक, ये फल सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद

Thu, 28 Jan 2021 10:18 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 28 Jan 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
Peaches: Health Benefits and nutrition
आड़ू के फायदे - फोटो : Pixabay

क्या आपने कभी आड़ू का सेवन किया है? अंग्रेजी में पीच कहा जाने वाला यह फल बहुत ही लोकप्रिय और स्वादिष्ट होता है। माना जाता है कि सबसे पहले इसकी खेती चीन में की गई थी, लेकिन अब यह पूरी दुनिया में उगाया जाने लगा है। भारत में इसकी खेती हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड में की जाती है और यहां लोग बड़े चाव से यह फल खाते हैं। लाल और पीले रंग के दिखने वाले इस फल में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 

Peaches: Health Benefits and nutrition
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वजन कम करने में है मददगार 

  • स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली एक वेबसाइट (myupchar.com) के मुताबिक, आड़ू में बहुत ही कम कैलोरी पाई जाती है। इसमें चीनी की प्राकृतिक मात्रा उच्च होती है, इसलिए स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं, तो आपको आड़ू का सेवन नियमित रूप से जरूर करना चाहिए। 
Peaches: Health Benefits and nutrition
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आंखों के लिए भी है फायदेमंद 

  • आड़ू में बीटा-कैरोटीन नामक एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसे मोतियाबिंद को रोकने में भी सहायक माना जाता है। इसलिए अगर आप अपनी आंखों को स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो आड़ू का सेवन जरूर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Peaches: Health Benefits and nutrition
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कब्ज में राहत देता है आड़ू का रस 

  • आड़ू को पाचन के लिए सबसे बेहतर फलों में से एक माना जाता है। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को जल्दी से स्थानांतरित करने में मदद करते हैं, जिससे कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। आप इसके लिए आड़ू के रस का सेवन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Peaches: Health Benefits and nutrition
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोलेस्ट्रॉल को करते हैं नियंत्रित 

  • आड़ू के सेवन से उच्च कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जिससे मधुमेह यानी डायबिटीज और हृदय रोग के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके नियमित सेवन से दिल के दौरे और स्ट्रोक से बचने में भी मदद मिलती है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed