फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब्ज को भगाना है दूर, तो जरूर खाएं फाइबर से भरपूर ये चार चीजें

Thu, 28 Jan 2021 09:10 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 28 Jan 2021 09:10 AM IST
विज्ञापन
Home remedies for constipation in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

खाने-पीने के मामले में हमेशा ही लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि गलत खाने की वजह से पेट संबंधी परेशानियां होने लगती हैं। पेट साफ नहीं होता है और जाहिर है कि पेट साफ नहीं होगा तो एसिडिटी, जलन, ऐंठन और खट्टी डकार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में लोग आराम पाने के लिए दवा या फिर चूर्ण का सहारा लेते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फाइबर से भरपूर होती हैं। अगर आप इन चीजों को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी। 

Home remedies for constipation in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

डॉक्टर बताते हैं कि फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करने से कब्ज की समस्या नहीं होती, क्योंकि उसे पचाना आसान होता है। ऐसे में आप कद्दू के भुने हुए बीज का सेवन कर सकते हैं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं। साथ ही इसके सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा। 

Home remedies for constipation in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्टीम्ड कॉर्न में भी फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। दरअसल, यह धीरे-धीरे पचता है, इस वजह से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती। इसके सेवन से आपको पेट साफ करने में तो मदद मिलेगी ही, साथ ही इसे वजन कम करने में भी मददगार माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Home remedies for constipation in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook/Arjita Satsangi

आप ओट्स पोहा का भी सेवन कर सकते हैं। इसे फाइबर के सर्वोत्तम आहार स्रोतों में से एक माना जाता है। यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ ही इसे पचाना भी आसान होता है। इस वजह से आपका पेट साफ रहेगा और कब्ज की समस्या नहीं होगी। 

विज्ञापन
Home remedies for constipation in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फाइबर से भरपूर स्प्राउट्स का सेवन भी फायदेमंद होता है। इसे न केवल सुबह में बल्कि शाम के नाश्ते में भी खाना सही होता है। दरअसल, इसमें काफी मात्रा में एंजाइम होते हैं, जिसकी वजह से यह आसानी से पच जाता है और आपको कब्ज की समस्या नहीं होती। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed