फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन घटाने के साथ ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करती है मूंग दाल, जानिए इसके और भी कई फायदे

Mon, 16 Mar 2020 08:50 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 16 Mar 2020 08:50 AM IST
विज्ञापन
health benefits of moong dal home remedies reducing obesity quick weight loss tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मूंग के दाल का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह दाल बीमारी भगाने के साथ-साथ सेहत को बरकरार रखने में मददगार है। वजन कम करने से लेकर ब्लड प्रेशर निययंत्रित करने में यह दाल बहुत ही कारगर है। मूंग की दाल हेल्दी और लाइट होती है, जो पेट संबंधी समस्याओं में भी फायदेमंद होती है। आजकल अधिकांश लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, ऐसे लोगों के लिए भी मूंग दाल रामबाण की तरह काम करती है। आज हम आपको मूंग दाल से होने वाले ऐसे ही कई फायदों के बारे में विस्तार से बताएंगे...

health benefits of moong dal home remedies reducing obesity quick weight loss tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में
पोटेशियम, मैग्नेशियम और फाइबर के गुणों से भरपूर मूंग दाल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बहुत ही कारगर है। मूंग दाल में घुलनशील फाइबर होता है, जो भोजन को आंतों तक पहुंचाने में सहायता करता है। वहीं हल्का होने की वजह से यह दाल आपके पेट संबंधी समस्याओं को दूर करते हुए पाचन तंत्र को ठीक करता है।

health benefits of moong dal home remedies reducing obesity quick weight loss tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

वजन कम करने में लाभदायक
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो हाई प्रोटीन फूड्स को डाइट में शामिल करने से आपको कमाल के फायदे मिलेंगे। हाई प्रोटीन भोजन करने से आपको काफी देर तक भूख का अहसास नहीं होता है, जिस वजह से आप बहुत कम मात्रा में खाना खाते हैं और आपका वजन नहीं बढ़ता है। मूंग की दाल में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of moong dal home remedies reducing obesity quick weight loss tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में
अपच और एसिडिटी की समस्या अक्सर खराब मेटाबॉल्जिम के कारण होता है। मूंग की दाल मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाकर इन समस्याओं को कम कर सकती है। वहीं मूंग में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है।

विज्ञापन
health benefits of moong dal home remedies reducing obesity quick weight loss tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
खराब इम्यूनिटी के कारण ही इंसान कई बीमारियों के चपेट में आता है। ऐसे में मूंग की दाल इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मददगार हो सकती है। यह दाल इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed