चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस का संक्रमण विश्वभर के देशों में तेजी से फैल रहा है। भारत में भी हर दिन कोरोना से संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना की दवा और वैक्सीन को लेकर भारत समेत विभिन्न देशों में रिसर्च हो रहे हैं, लेकिन अबतक इसके इलाज को लेकर बड़ी कामयाबी नहीं मिल पाई है। डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ इससे बचाव के लिए साफ-सफाई और हाइजीन मेंटेन रखने की सलाह दे रहे हैं। खासकर हाथों की साफ-सफाई बहुत जरूरी है। सफर में और कार्यस्थल पर बार-बार साबुन से हाथ धोना संभव नहीं होता। ऐसे में सैनेटाइजर बेहतर विकल्प है, लेकिन इसकी गुणवत्ता को लेकर हम संशय में रहते हैं। चिंता की बात नहीं है। आप घर पर ही सैनेटाइजर तैयार कर सकते हैं।
Coronavirus से बचना है तो घर पर ऐसे तैयार करें सैनेटाइजर, वायरस का करेगा खात्मा
घर पर हैंड सैनेटाइजर तैयार करने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं हैं। ये चीजें आपको आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी। इसके लिए आपको बहुत मेहनत नहीं करनी होगी।
- स्क्वीज बोतल
- एलोवेरा जेल
- गुलाब जल
- लेवेंडर ऑइल
- टी ट्री ऑइल
बनाने का तरीका
- इसके लिए सबसे पहले एक स्क्वीज बॉटल की आपको जरूरत होगी।
- इसमें आप एलो वेरा जेल भरें और ध्यान रखें कि बोतल को ऊपर तक न भरें।
- अगर एलोवेरा जेल गाढ़ा हो तो उसमें आप गुलाब जल मिला लें।
- इसके बाद इस मिश्रण में टी ट्री ऑइल की 5 बूंदें मिलाएं।
- इसके बाद इसमें लेवेंडर ऑइल की 6-7 बूंद मिक्स करें।
- अब बोतल बंद कर इसे ठीक से शेक कर लें।
आपका होम मेड हैंड सैनेटाइजर तैयार है।
घर पर तैयार आयुर्वेदिक हैंड सैनेटाइजर बिना केमिकल वाला होता है, जो आपके हाथों की त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। टी ट्री ऑइल बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करता है। आपके हाथों में रुखापन नहीं आएगा। आप इसे आराम से अपने साथ कैरी कर सकते हैं। महिलाएं इसे अपने पर्स में और पुरुष अपनी जेब में रख सकते हैं।
दरअसल बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त सैनेटाइजर के ज्यादा इस्तेमाल से हाथों की त्वचा को नुकसान पहुंचने की आशंका होती है। ऐसे में हर्बल होम मेड सैनेटाइजर आपके लिए उपयुक्त विकल्प है। हाथ की सफाई के साथ ही आपको कई और चीजें भी ध्यान में रखने की जरूरत है।