फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत का रखें ख्याल: शरीर के लिए बहुत जरूरी है मैंगनीज, इसकी कमी से हो सकती हैं गंभीर समस्याएं

Sun, 01 Aug 2021 11:18 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 01 Aug 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of manganese sources and side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. I.N. Vajpai



डॉ. आईएन वाजपई 

न्यूरो सर्जन
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.एस (जनरल सर्जरी), एमसीएच (न्यूरो सर्जरी), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल

अनुभव- 45 वर्ष  

शरीर के स्वस्थ रखने के लिए की प्रकार के विटामिन और खनिजों की जरूरत होती है, जिसमें से एक है मैंगनीज। इसे एक आवश्यक पोषक तत्व माना जाता है, क्योंकि शरीर के विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए मैंगनीज की जरूरत होती है। यह आमतौर पर आयरन और अन्य खनिजों के साथ मिलकर कई रासायनिक प्रतिक्रियाओं में अहम भूमिका निभाता है। यह कार्बोहाइड्रेट, कोलेस्ट्रॉल और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण का भी काम करता है। इसके अलावा यह हड्डियों के विकास और हार्मोन संतुलन में भी मदद करता है। यानी कुल मिलाकर मैंगनीज शरीर की लगभग हर प्रतिक्रिया को प्रभावित करता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि शरीर में इस तत्व की कमी न होने पाए, क्योंकि इसकी कमी से कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं मैंगनीज के फायदों और नुकसान के बारे में... 

Health benefits of manganese sources and side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विशेषज्ञ कहते हैं मैंगनीज हड्डियों के विकास के साथ-साथ पाचन एंजाइम को बनाने और प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने में भी सहायक होता है। इसकी कमी से हड्डियों की कमजोरी, जोड़ों में दर्द और मूड में तेजी से बदलाव की समस्या हो सकती है। 

Health benefits of manganese sources and side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शरीर में मैंगनीज की कमी के लक्षण क्या हैं? 

  • हड्डियों का कमजोर होना 
  • बच्चों के विकास में दिक्कत 
  • त्वचा पर चकते होना 
  • बालों के रंग में बदलाव 
  • मूड में बदलाव 
  • मासिक धर्म के दौरान अधिक दर्द होना 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of manganese sources and side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

मैंगनीज के स्रोत क्या हैं? 

  • ओट्स
  • सोयाबीन
  • गेहूं, राई, जौ 
  • लहसुन 
  • बादाम 
  • लौंग 
  • काबुली चना 
  • अनानास
  • केला 
  • स्ट्रॉबेरी 
  • हल्दी, काली मिर्च 
  • कद्दू के बीज 
विज्ञापन
Health benefits of manganese sources and side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मैंगनीज की अधिकता के नुकसान 

  • शरीर में किसी भी चीज की अधिकता नुकसानदायक ही होती है। मैंगनीज के साथ भी ऐसा ही है। अगर शरीर में मैंगनीज का अधिक स्तर हो, तो इससे भूख की कमी, मांसपेशियों में अकड़न, पैर में ऐंठन, शरीर के किसी अंग में कंपकंपी और चिड़चिड़ापन आदि की समस्या हो सकती है।

नोट: डॉ. आईएन वाजपई अत्यधिक योग्य और अनुभवी न्यूरो सर्जन हैं। इन्होंने लखनऊ के केजीएमसी से अपना एमबीबीएस किया है। इसके बाद इन्होंने जनरल सर्जरी में एमएस किया और न्यूरो सर्जरी में एमसीएच की पढ़ाई की है। इन्होंने 1996 में कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम किया और 2012 में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के रूप में रिटायर हुए। डॉक्टर आईएन वाजपाई आईएमए एंड न्यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉक्टर वाजपई को 45 वर्षों का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed