फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानें: कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से कैसे बचा जा सकता है?

Sun, 01 Aug 2021 09:58 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 01 Aug 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India covid delta variant precautions coronavirus question answer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दुनियाभर में कोरोना के मामलों को देखते हुए ऐसा लगता नहीं है कि यह महामारी इतनी जल्दी खत्म हो पाएगी। कोरोना के नए-नए वैरिएंट्स ने काफी चिंताएं पैदा कर दी हैं। कोरोना के वैश्विक परिदृश्य के बारे में दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल के डॉ. (लेफ्टिनेंट जनरल) वेद चतुर्वेदी कहते हैं कि देश के कई हिस्सों में कोरोना के केस कम हैं, तो कई जगह नए केस आने लगे हैं। हमें ये कहना चाहिए कि कोरोना अभी जारी है। अमेरिका में करीब 80 से 82 हजार केस, यूके में 25 हजार के आसपास केस आए हैं, पाकिस्तान में चार हजार के करीब केस आए हैं। कई देश ऐसे हैं, जहां मास्क की अनिवार्यता खत्म कर दी गई, अब वहां दोबारा केस आने लगे हैं यानी अगर वैक्सीन लगवा भी ली है, तो भी मास्क जरूर लगाएं। भारत में भी स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं है। ऐसे में आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना से जुड़े खास सवालों के जवाब... 

Coronavirus in India covid delta variant precautions coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोरोना की वर्तमान स्थिति को कैसे देखते हैं? 

  • डॉ. (लेफ्टिनेंट जनरल) वेद चतुर्वेदी कहते हैं, 'हम सब ये देख रहे हैं कि केस कम हो रहे हैं, लेकिन इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं कि केस क्यों कम हो रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है लॉकडाउन और कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर। जब केस बढ़ रहे थे, तो लॉकडाउन लगाए गए, उसके बाद लोगों ने भी नियमों का पालन करना शुरू कर दिया। इसी का परिणाम है कि आज केस कम हो रहे हैं। लेकिन अगर इसमें लापरवाही हुई तो आने वाले 10-15 दिनों में स्थिति बदलने लगेगी। इसलिए बहुत जरूरी है कि वैक्सीन लगवाएं, मास्क लगाएं, हाथ साफ करते रहें, फिर साबुन पानी हो या सैनिटाइजर, एक दूसरे के सामने चेहरा करके बात न करें। एक तरह से ये मान लें कि अभी चंद्रमा और मंगल पर भले पहुंच गए हैं, लेकिन अभी पूरा ब्रह्मांड बाकी है।' 
Coronavirus in India covid delta variant precautions coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

शुरू में लोगों में मास्क को लेकर काफी समस्या हुई, अब लोगों का क्या बिहेवियर है? 

  • डॉ. वेद चतुर्वेदी कहते हैं, 'शुरू में हमें कोई भी नई चीज करने में अटपटी लगती है। लोगों की सराहना करनी होगी, जो शुरू में कहते थे कि उनका दम घुटने लगता है, उनकी सांस रूक जाएगी, आज वही लोग 8-10 मास्क लगाकर रह रहे हैं। लोग न्यू नॉर्मल को अपना रहे हैं। केस कम होने पर भी इसे छोड़ना नहीं है। इससे आप सुरक्षित रहेंगे। आज के समय में अगर आप बाहर जा रहे हैं और सड़क पर देखेंगे तो शायद ही कोई बिना मास्क के मिले। अब तो जो लोग मास्क नहीं लगाते या भूल जाते हैं, वो बाहर दूसरों को देख कर तुरंत मास्क लगा लेते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India covid delta variant precautions coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

डेल्टा वैरिएंट से कैसे बचा जा सकता है? 

  • डॉ. वेद चतुर्वेदी कहते हैं, 'डेल्टा वैरिएंट हो या अल्फा, बीटा हो, सभी से बचने का एक ही उपाय है और वह है कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर। इन वैरिएंट का नाम और इनके बारे में जो स्टडी होती है, वो डॉक्टरों और वैज्ञानिकों के लिए जरूरी होती है, ताकि उन्हें पता चल सके कि बीमारी की गंभीरता कितनी होगी और अगर केस तेजी से आ रहे हैं तो इसके क्या कारण हैं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed