फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत का रखें ख्याल: मोटापा कम करने से लेकर पाचन तंत्र को मजबूत करने तक, ये सब्जी देती है गजब के फायदे

Fri, 11 Jun 2021 09:07 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 11 Jun 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of Ivy gourd in hindi kundru ke fayde
कुंदरू के फायदे - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


आपने कुंदरू या कुंदुरी की सब्जी तो खाई ही होगा, लेकिन क्या आप इसके फायदों के बारे में जानते हैं? इस सब्जी का आयुर्वेदिक महत्व भी है, आयुर्वेद में इसे बिंबी फल के रूप में जाना जाता है। वैसे इसका वैज्ञानिक नाम कोकसीनिया कॉर्डिफोलिया है। कहा जाता है सबसे पहले इस सब्जी की खेती अफ्रीका और एशिया में की गई है। अब तो यह लगभग हर जगह पाई जाती है और आसानी से मिल जाती है। इस सब्जी में बहुत से पोषक तत्व और खनिज होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर, आयरन, विटामिन-बी1, विटामिन-बी2, कैल्शियम, पोटैशियम, थायमिन आदि पाए जाते हैं। इस सब्जी का सेवन आपको स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से बचा सकता है। गर्मी के दिन में यह आसानी से मिल जाने वाली सब्जी है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...  

Health benefits of Ivy gourd in hindi kundru ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वजन कम करने में है उपयोगी 

  • आजकल मोटापा या वजन का बढ़ जाना एक आम समस्या हो गई है, जिससे निपटने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। कुंदरू को वजन कम करने में उपयोगी माना जाता है, क्योंकि इसमें अच्छी खासी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। अगर आप अपने भोजन में नियमित रूप से थोड़ी सी भी कुंदरू की सब्जी शामिल करते हैं, तो वजन संतुलित करने में मदद मिल सकती है। 
Health benefits of Ivy gourd in hindi kundru ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

थकान को भगाता है दूर 

  • कुंदरू में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो थकान को दूर भगाने में मदद करता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि शरीर में आयरन की कमी थकान का कारण होता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप इस समस्या से निजात पाने के लिए कुंदरू को अपनी डाइट में शामिल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of Ivy gourd in hindi kundru ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पाचन तंत्र को रखता है स्वस्थ 

  • चूंकि कुंदरू फाइबर से परिपूर्ण होता है, इसलिए इसे पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा माना जाता है। कुंदरू के सेवन से पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इससे कब्ज, गैस, पेट दर्द, ऐंठन, और दस्त जैसी समस्याओं से निजात मिल सकती है। 
विज्ञापन
Health benefits of Ivy gourd in hindi kundru ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इन समस्याओं में भी है फायदेमंद 

  • कुंदरू पोटैशियम से समृद्ध होता है, जिसे हृदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी फायदेमंद है। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed