Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
अधिकतर लोगों की यह आदत होती है कि वो सुबह उठते ही सबसे पहले चाय या कॉफी पीते हैं या फिर कई लोगों की ये भी आदत होती है कि वो गर्म पानी या फिर सामान्य पानी पीते हैं। वैसे पानी पीना तो अच्छा ही माना जाता है, यह दिन की शुरुआत का सबसे अच्छा तरीका होता है। कहते हैं कि सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना पेट के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर की बेहतर ढंग से सफाई हो जाती है। ऐसा करने से कब्ज में भी राहत मिलती है, लेकिन इससे भी अच्छा है कि आप सुबह-सुबह नमक वाला पानी पिएं और वो भी हिमालयन सॉल्ट का पानी। दरअसल, हिमालयन सॉल्ट एक प्रकार का नमक है, जिसे अन्य नमक से ज्यादा बेहतर और फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...
{"_id":"607939bb8e4879698c731059","slug":"health-benefits-of-himalayan-salt-water-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: इन पांच बीमारियों का रामबाण इलाज है ये 'खास पानी', सुबह उठते ही जरूर करें इसका सेवन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: इन पांच बीमारियों का रामबाण इलाज है ये 'खास पानी', सुबह उठते ही जरूर करें इसका सेवन
Fri, 16 Apr 2021 12:56 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विशेषज्ञ मानते हैं कि हिमालयन सॉल्ट वॉटर शरीर को सकरात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। इस पानी के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। अगर आप नियमित रूप से सुबह यह पानी पीना शुरू करें, तो यह निश्चित तौर पर आपके शरीर में पोषक तत्वों के स्तर को बढ़ाने में मदद करेगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सिरदर्द में देता है आराम
- हिमालयन नमक में सोडियम के अलावा कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों में ऐंठन और सिरदर्द की समस्या से आराम दिलाते हैं। दरअसल, मैग्नीशियम एक एंटी-इंफ्लेमेट्री है, इससे सिरदर्द में राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पाचन में करता है सुधार
- चूंकि अभी गर्मी का मौसम है और इस मौसम में पाचन संबंधी समस्याओं का होना आम बात है, इसलिए यह जरूरी है कि आप इसपर ध्यान दें और रोजाना हिमालयन नमक का पानी पीना शुरू करें। इससे पाचन में तो सुधार आता ही है, साथ ही साथ यह हमारे शरीर में बेहतर पोषण और खनिज की पूर्ति भी करता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डिहाइड्रेशन से बचाता है
- गर्मियों में अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी जाती है, ताकि शरीर को हाइड्रेट रखा जा सके। दरअसल, इस मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है और लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं। इसलिए आप आज से ही हिमालयन नमक का पानी पीना शुरू करें। यह आपको डिहाइड्रेशन से बचाएगा।