{"_id":"60789fb74b1b43060c206fef","slug":"eat-this-things-to-cure-problem-of-snoring-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन चीजों के सेवन से दूर होगी खर्राटे की समस्या, दूसरों की नींद में नहीं पड़ेगा खलल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
इन चीजों के सेवन से दूर होगी खर्राटे की समस्या, दूसरों की नींद में नहीं पड़ेगा खलल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Fri, 16 Apr 2021 08:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सोने वाले लोगों की नींद पूरी खराब हो जाती है
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke
डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य
अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल
डिग्री- बी.ए.एम.एस
अनुभव- 13 वर्ष
कई लोग जब बहुत थक जाते हैं तो वे खर्राटे लेते हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, खर्राटे लेना जिनकी आदत बन जाती है। कोई भी व्यक्ति यदि रोज खर्राटे लेता है तो यह उसकी बुरी आदत नहीं बल्कि बीमारी है। बहुत जरूरी है कि सही समय पर इसका उपचार किया जाए क्योंकि खर्राटे लेने वाले को तो पता नहीं होता है कि वह नींद में खर्राटे लेता है लेकिन उसके आस-पास सोने वाले लोगों की नींद पूरी खराब हो जाती है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन चीजों के सेवन से आपकी यह खर्राटे की समस्या दूर हो सकती है।
2 of 6
सब्जियों के माध्यम से लहसुन का सेवन करें
- फोटो : Pixabay
लहसुन
लहसुन का सेवन करने से खर्राटे की समस्या जल्द ही दूर हो जाती है। लहसुन में एंटी- इन्फ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं जिनसे की खर्राटों में आराम मिलता है इसलिए सब्जियों के माध्यम से लहसुन का सेवन करें। लहसुन की चटनी खाना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा यदि आपके पेट में बार-बार गर्मी की समस्या नहीं होती है तो आप एक लहसुन की कली को घी में सेंककर भी खा सकते हैं। यह काम आपको सोने से दो- तीन घंटे पहले करना होगा।
3 of 6
हल्दी से आपकी नाक साफ होने लगती है
- फोटो : Pixabay
हल्दी
हल्दी बहुत गुणी होती है। हल्दी के उपयोग से धीरे-धीरे आपकी खर्राटे लेने की समस्या दूर हो जाती है। हल्दी से आपकी नाक साफ होने लगती है जिस वजह से सांस लेना आसान हो जाता है। इसके लिए आप रात को सोते समय दूध में एक चम्मच हल्दी डालकर इसका सेवन करें। इससे आपकी सांस का प्रवाह ठीक बना रहेगा और आपकी ये खर्राटे की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इसे आप दिन में दो बार ले सकते हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
पुदीना
पुदीना गर्मी में आसानी से उपलब्ध होता है इसलिए इसका उपयोग करके आप अपनी समस्या का उपचार कर सकते हैं। पुदीने में कई ऐसे तत्व होते हैं जो कि नाक के छेद की सूजन को कम कर देते हैं इसलिए एक कप पानी गुनगुना करें, उसमें पुदीने की कुछ पत्तियां डालें, थोड़ी देर बाद इसे छानकर पी लें। इसे आप दिन में दो बार ले सकते हैं। जल्द ही आपको आपकी समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
शहद के सेवन से नाक का मार्ग खुल जाता है
- फोटो : Pixabay
शहद
शहद तो आसानी से भारतीय घरों में उपलब्ध हो जाता है। शहद से ही आपकी खर्राटे की समस्या भी दूर भाग सकती है। शहद के सेवन से नाक का मार्ग खुल जाता है जिससे कि सोते वक्त आपको सांस लेने में किसी प्रकार की कोई अड़चन नहीं होती है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी एवं एंटी- माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं इसलिए सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी में शहद मिलाकर इसका सेवन करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।