हल्दी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। रोजाना हल्दी का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। स्वस्थ और फिट रहने के लिए आप रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन भी कर सकते हैं। हल्दी वाला दूध स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको हल्दी वाले दूध के फायदे बताएंगे। रोजाना रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए। अगली स्लाइड्स में जानिए हल्दी वाले दूध का सेवन करने के फायदे...
{"_id":"6017e57b8ebc3e08b265149d","slug":"health-benefits-of-health-benefits-haldi-wale-dudh-ke-fayde","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन करने से होते हैं ये जबरदस्त फायदे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन करने से होते हैं ये जबरदस्त फायदे
Mon, 01 Feb 2021 05:10 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 01 Feb 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
लिवर के लिए फायदेमंद
- हल्दी वाला दूध लिवर के लिए काफी फायदेमंद होता है। हल्दी वाला दूध शरीर में क्लींजर की तरह काम करता है जो लिवर में फैटी एसि़ड को बनने से रोकने में सहायक होता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
शरीर में सूजन को कम करने में सहायक
- हल्दी वाला दूध शरीर में सूजन को कम करने में भी सहायक होता है। हल्दी वाले दूध में करक्यूमिन पाए जाते हैं जो उन एंजाइमों को रोकने का काम करते हैं जो शरीर में सूजन के लिए जिम्मेदार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सर्दी- जुकाम में फायदेमंद
- सर्दियों में सर्दी- जुकाम होना आम बात है। सर्दी- जुकाम से सुरक्षित रहने के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए। हल्दी वाले दूध में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
कैंसर से बचाव में सहायक
- हल्दी वाले दूध में कई ऐसे गुण भी पाए जाते हैं जो कैंसर सेल्स को रोकने में सहायक होते हैं। हल्दी वाला दूध स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
आगे पढ़ें...