फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Giloy Side Effects: गिलोय का अधिक सेवन करने से रहता है इन बीमारियों का खतरा

Sat, 16 Jan 2021 03:14 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 16 Jan 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
giloy side effects and disadvantages in hindi giloy ke nuksan
प्राचीन काल से ही गिलोय का इस्तेमाल दवाओं में किया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

कोरोना काल में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए कई लोग गिलोय का सेवन कर रहे हैं। प्राचीन काल से ही गिलोय का इस्तेमाल दवाओं में किया जाता है। गिलोय में गिलोइन नामक ग्लूकोसाइड और टीनोस्पोरिन, पामेरिन एवं टीनोस्पोरिक एसिड पाया जाता है जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होता है। सीमित मात्रा में गिलोय का इस्तेमाल तो काफी फायदेमंद होता है, परंतु जरूरत से अधिक मात्रा में गिलोय का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। गिलोय का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको गिलोय का अधिक सेवन करने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताएंगे। गिलोय का अधिक सेवन करने से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी रहता है। अगली स्लाइड्स में जानिए गिलोय का अधिक सेवन करने से होने वाले नुकसानों के बारे में...

giloy side effects and disadvantages in hindi giloy ke nuksan
गिलोय का अधिक सेवन करने से ऑटो इम्यून बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऑटो इम्यून बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है

  • गिलोय का अधिक सेवन करने से ऑटो इम्यून बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गिलोय के अत्याधिक सेवन से इम्यून सिस्टम अधिक सक्रिय हो जाता है, जिस कारण ऑटो इम्यून बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। रुमेटाइड आर्थराइटिस के मरीजों को गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए।
giloy side effects and disadvantages in hindi giloy ke nuksan
गिलोय का अधिक सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी लो हो सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

ब्लड प्रेशर लो हो सकता है

  • गिलोय का अधिक सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी लो हो सकता है। लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को गिलोय के सेवन से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
giloy side effects and disadvantages in hindi giloy ke nuksan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्जरी से पहले न करें गिलोय का सेवन

  • किसी भी तरह की सर्जरी से पहले गिलोय का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप किसी भी तरह की सर्जरी कराने जा रहे हैं तो गिलोय के सेवन से परहेज करें।
विज्ञापन
giloy side effects and disadvantages in hindi giloy ke nuksan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

गर्भावस्था में नुकसानदायक है गिलोय का सेवन

  • गर्भवस्था के दौरान गिलोय का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को गिलोय के सेवन से परहेज करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed