फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोटी में देसी घी लगाकर खाने से दूर होती हैं ये 5 खतरनाक बीमारियां

Sun, 03 May 2020 01:04 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 03 May 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
health benefits of ghee with roti for reduce obesity home remedies
रोटी और घी - फोटो : सोशल मीडिया

आज के समय में हर घर में बच्चों के चपाती, सब्जी और दाल में देसी घी तैर रहा होता है तो वहीं बड़ों की थाली से एकदम गायब दिखता है। वजन बढ़ने, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या होने या किसी खास डाइट को फॉलो करने के कारण वयस्क लोग घी खाने से परहेज करते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की गाय का घी स्वादिष्ट और सुगंधित होने के साथ-साथ ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने, वजन को नियंत्रित करने और त्वचा के लिए बेहद लाभदायक होता है।

health benefits of ghee with roti for reduce obesity home remedies
घी - फोटो : फाइल फोटो

रोजाना कितनी मात्रा में घी लें
देसी घी इंसान को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाने और शरीर की गंदगी को साफ करने का काम करता है। रोजाना एक टीस्पून घी का सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक होता है। घी में विटमिन ए, डी, ई और के पाया जाता है, जो रक्त कोशिकाओं में जमे कैल्शियम को हटाने का काम करता है। इसके साथ ही घी के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। कई लोग वजन बढ़ने के डर से घी का सेवन नहीं करते हैं लेकिन नियमित रूप से गाय के घी का सेवन करने से वजन तो नियंत्रित होता ही है, साथ ही कई घातक बीमारियां भी दूर होती हैं। आइए जानते हैं देसी घी किन-किन बीमारियों को दूर रखता है...

health benefits of ghee with roti for reduce obesity home remedies
कोलेस्ट्रॉल - फोटो : फाइल फोटो

कोलेस्ट्रॉल
देसी घी के सेवन से शरीर में बाइलरी लिपिड का स्राव बढ़ जाता है, जिससे रक्त और आंतों में मौजूद कोलेस्ट्रॉल कम होता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए देसी घी का सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of ghee with roti for reduce obesity home remedies
पाचनतंत्र - फोटो : Pixabay

पाचन शक्ति के लिए
अन्य ऑयल की तुलना में घी का स्मोकिंग पॉइंट बहुत अधिक होता है। इसी वजह से पकाते समय आसानी से नहीं जलता और खूब धुआं भी करता है। घी में कोई भी खाना बहुत अच्छा पकता है। अच्छी तरह से पके हुए भोजन को करने से पाचन शक्ति बढ़ जाती है।

विज्ञापन
health benefits of ghee with roti for reduce obesity home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

स्वस्थ दिल के लिए
हार्ट के ब्लॉकेज को खोलने में घी एक तरह से ल्यूब्रिकेंट का काम करता है। वैसे तो हार्ट से जुड़ी समस्या होने पर चिकनाई खाने की मनाही होती है लेकिन गाय के घी का सेवन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed