फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक चीज के साथ करें लहसुन का सेवन, होगा जबरदस्त फायदा

Tue, 14 Jul 2020 04:26 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 14 Jul 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
health benefits of garlic with hot water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसे आयुर्वेद और रसोई दोनों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है। सदियों से इसका इस्तेमाल औषधीय प्रयोजनों के लिए किया जा रहा है। इसे कच्चा भी खा सकते हैं। वैसे लहसुन का अधिकतर इस्तेमाल रसोई में ही होता है। चाहे सब्जी बनानी हो या दाल, उसमें यह अनिवार्य रूप से डाला ही जाता है। ऐसा सिर्फ स्वाद के लिए नहीं किया जाता बल्कि इसके फायदे ही अनेक हैं। माना जाता है कि इसके अंदर मौजूद पौष्टिक तत्वों में विभिन्न बीमारियों से बचाने की शक्ति होती है। आइए जानते हैं इसका सेवन करने से क्या फायदा होता है और यह किन-किन समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। 

health benefits of garlic with hot water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
दिल की बीमारियों से बचाता है 
  • कच्चे लहसुन का सेवन दिल की बीमारियों से बचाता है। गर्म पानी के साथ अगर इसे लिया जाए तो यह खून के प्रवाह को बनाए रखता है और दिल से जुड़ी बीमारियों को भी काफी हद तक कम कर देता है।
health benefits of garlic with hot water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कब्ज से मिलेगा छुटकारा 
  • बदलते लाइफस्टाइल में लोगों के लिए कब्ज एक गंभीर समस्या बनकर उभरी है। भारत में शायद ही ऐसा कोई घर होगा, जहां कोई न कोई सदस्य कब्ज से पीड़ित न हो। अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं तो आपके लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद हो सकता है। गर्म पानी के साथ कच्चे लहसुन को चबाकर खाएं, इससे आपका पाचन तंत्र सही होगा और कब्ज से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of garlic with hot water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डायबिटीज के खतरे को करता है कम 
  • डायबिटीज अपने आप में एक बीमारी है और यह अपने साथ कई अन्य बीमारियों को भी निमंत्रण देता है। दरअसल, डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, ऐसे में उसे अन्य बीमारियां जल्दी ही पकड़ सकती हैं। इसलिए बेहतर है कि गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करें। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ाएगा ही, साथ ही यह डायबिटीज के कारण होने वाले खतरे को भी कम करता है। 
विज्ञापन
health benefits of garlic with hot water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
संक्रामक बीमारियों के खतरे से बचाएगा 
  • लहसुन के अंदर ऐलीसिन नाम का एक तत्व पाया जाता है, जिसे एक अच्छे बैक्टीरिया-रोधक, फफूंद-रोधक और एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में जाना जाता है। ऐसे में गर्म पानी के साथ इसके सेवन से फंगल संक्रमण, फ्लू और संक्रामक बीमारियां दूर हो सकती हैं। खासकर बारिश के दिनों में तो इसका सेवन जरूर करना चाहिए।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed