फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: लहसुन का अधिक सेवन पहुंचा सकता है सेहत को नुकसान, भूलकर भी न करें ये गलती

Mon, 30 Aug 2021 09:50 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 30 Aug 2021 09:50 AM IST
विज्ञापन
Health Benefits of Garlic Excessive Consumption Side Effects Lahsun Ke Fayde Nuksan
लहसुन के साइड इफेक्ट - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja 



डॉ राजेश मुंडेजा 
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल  
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


अधिकतर घरों में लहसुन का उपयोग किया जाता है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। लहसुन में मौजूद औषधीय गुणों की वजह से इसे 'प्राकृतिक एंटीबायोटिक' भी कहा जाता है। कई कई सारे गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। कहा जाता है कि सालों पहले ग्रीस के ओलंपिक खिलाड़ी अपना प्रदर्शन बेहतर करने के लिए लहसुन का सेवन किया करते थे और अब तो दुनियाभर में इसे एक 'रोगनाशक औषधि' के रूप में माना जाता है। लहसुन के सेवन के कई तरीके हैं, कुछ लोग इसे कच्चा भी खाते हैं तो कुछ भूनकर या फिर सब्जियों में डालकर खाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि लहसुन का सेवन दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह हार्ट अटैक या स्ट्रोक को जोखिम को कम करने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका अधिक सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है? आइए जानते हैं इसके बारे में... 

Health Benefits of Garlic Excessive Consumption Side Effects Lahsun Ke Fayde Nuksan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लहसुन के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानने से पहले इसके कुछ फायदों के बारे में भी जान लेते हैं। इसे पाचन तंत्र के लिए सबसे फायदेमंद खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। यह फंगल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है और साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। गठिया के दर्द को कम करने और हाई बीपी (उच्च रक्तचाप) को नियंत्रित करने में भी लहसुन को उपयोगी माना जाता है। 

Health Benefits of Garlic Excessive Consumption Side Effects Lahsun Ke Fayde Nuksan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लहसुन के साइड-इफेक्ट 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि लहसुन के फायदे तो बहुत हैं, लेकिन साथ ही साथ इसके दुष्प्रभाव भी हैं। लहसुन के अधिक सेवन से ब्लोटिंग, पेट फूलना, गैस, पेट खराब, गंदी सांस और शरीर की गंध जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से ग्रसित हैं, तो सावधानीपूर्वक ही लहसुन का उपयोग करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Benefits of Garlic Excessive Consumption Side Effects Lahsun Ke Fayde Nuksan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लहसुन के नुकसान 

  • लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर के साथ-साथ मुंह से दुर्गंध आने की समस्या भी हो सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि गर्भवती महिलाओं को लहसुन के पूरक या सप्लीमेंट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
Health Benefits of Garlic Excessive Consumption Side Effects Lahsun Ke Fayde Nuksan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हो सकती है एलर्जी की समस्या

  • चूंकि लहसुन में सल्फर मौजूद होता है, ऐसे में कई लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। इसलिए जिन लोगों को लहसुन के सेवन से एलर्जी जैसा महसूस हो या जो इससे एलर्जिक हों, उन्हें लहसुन का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। 

नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed