फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: पुरुषों को जरूर खानी चाहिए यह सब्जियां और फल, प्रजनन शक्ति-ऊर्जा के लिए रामबाण

Sun, 29 Aug 2021 06:49 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 29 Aug 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
best fruits for men's health, nutrition tips for men's health
पुरुषों के स्वास्थ्य को कैसे रखें बेहतर? (प्रतीकात्मक) - फोटो : Social media

Medically reviewed by-


हिमांशु राय
(आहार और पोषण विशेषज्ञ)
दिल्ली


महिला और पुरुष दोनों की सेहत और शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत अलग हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक चूंकि पुरुषों को शारीरिक मेहनत अधिक करनी पड़ती है, ऐसे में स्वाभिवक रूप से उन्हें दैनिक कार्यों के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। डॉक्टरों के मुताबिक शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को ऐसे आहारों का सेवन करना चाहिए जिससे सभी आवश्यक पोषक तत्व आसानी से प्राप्त किए जा सकें। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन मीट और कम वसा वाले डेयरी उत्पादों के सेवन की सलाह दी जाती है।
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक पुरुषों को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना आहार में पौष्टिक सब्जियों और फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। फलों से दैनिक जीवन के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से प्राप्ति की जा सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में उन फलों और सब्जियों के बारे में जानते हैं, जिनका सेवन करने से पुरुषों को प्रजनन शक्ति और ऊर्जा के स्तर में लाभ मिल सकता है।

best fruits for men's health, nutrition tips for men's health
ब्रोकली खाने के हैं कई फायदे - फोटो : Pixabay

पुरुषों को जरूर खाना चाहिए ब्रोकली
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करना चाहिए, इससे ज्यादातर आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त किए जा सकते हैं। पुरुषों के लिए ब्रोकली का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। ब्रोकली, हृदय रोग और कैंसर की रोकथाम में सहायक हो सकती हैं। यह विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन, पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भी युक्त होती है, जिसे शरीर के लिए बेहद आवश्यक माना जाता है। अध्ययनों में पाया गया है कि ब्रोकली होमोसाइक्टिन के स्तर को भी कम करने मे सहायक है। इस एमिनो एसिड का बढ़ा हुआ स्तर हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकता है।

best fruits for men's health, nutrition tips for men's health
कीवी खाना सेहत के लिए फायदेमंद - फोटो : Pixabay

रोजाना खाएं एक कीवी और सेब
कोरोना काल में कीवी की मांग तेजी से बढ़ी है। इस फल को स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जिससे इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज में भी फायदेमंद होता है। यानी कि प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के साथ यह फल यौन शक्ति के लिए भी काफी फायदेमंद माना जा सकता है। वहीं सेब पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण शरीर की कमजोरी को दूर भगाता है और यौन शक्ति को भी मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best fruits for men's health, nutrition tips for men's health
सेहत के लिए विशेष फायदेमंद है केला खाना - फोटो : social media

पुरुषों के लिए केला खाने के लाभ
आसानी से और लगभग हर मौसम में उपलब्ध यह फल सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि पुरुषों को प्रतिदिन केले का सेवन करना चाहिए। इसमें ब्रोमलिन एंजाइम होते हैं, जो सेक्सुअल पॉवर को बढ़ाते हैं और साथ ही यह पुरुषों में नपुंसकता की समस्या को भी दूर करते हैं। यह शरीर के लिए और भी कई तरह से फायदेमंद होता है।त्वरित ऊर्जा प्राप्त करने के लिए केले का सेवन सबसे बेहतर विकल्प माना जा सकता है। बॉडी बिल्डरों के बीच केले को सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है।

विज्ञापन
best fruits for men's health, nutrition tips for men's health
सेहत के लिए विशेष फायदेमंद है सोयाबीन - फोटो : pixabay
सोयाबीन खाने के है अनेकों फायदें
पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए सोयाबीन भी बेहद फायदेमंद होता है। सोया आइसोफ्लेवोन्स में समृद्ध है, जो प्रोस्टेट स्वास्थ्य की रक्षा करता है और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार है। हाल के एक अध्ययन के अनुसार, एक दिन में 25 ग्राम सोया प्रोटीन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिल सकती है। आप तमाम तरह के सोया उत्पादों, जैसे सोया नट्स, सोया मिल्क, सोया पनीर, वेजी बर्गर, टोफू या एडमैम आदि का भी सेवन कर सकते हैं।


--------------------
नोट: यह लेख आहार और पोषण विशेषज्ञ हिमांशु राय के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। हिमांशु राय दिल्ली के जाने-माने पोषण विशेषज्ञ हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed