फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोजाना कच्चा प्याज खाने के फायदे, इन गंभीर बीमारियों का खतरा होगा कम

Tue, 10 Nov 2020 02:02 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 10 Nov 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of eating raw onion daily in hindi
प्याज के फायदे - फोटो : Pixabay

सब्जियों में तो आप प्याज का इस्तेमाल करते ही होंगे और शायद कच्चा भी खाते होंगे, लेकिन क्या आप इसके फायदों के बारे में जानते हैं? गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग कच्चा प्याज खाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह सिर्फ लू से ही नहीं बचाता बल्कि यह कई बीमारियों से भी आपको बचा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चा प्याज खाने से हाई ब्लड प्रेशर से लेकर कैंसर और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। साल 1990 में अमेरिका में हुए एक अध्ययन में यह दावा किया गया था कि कच्चा प्याज खाने से दिल से जुड़ी बीमारियां ठीक हुई हैं। यह पाचन क्रिया को भी सही रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं कच्चा प्याज खाने के फायदों के बारे में... 

Health benefits of eating raw onion daily in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सलाद में कच्चा प्याज खाने से पाचन ठीक रहता है और सांस संबंधी रोगों से भी बचने में मदद मिलती है। दरअसल, इसमें मौजूद मैग्नीशियम और अन्य खनिज लवण शरीर में खून का प्रवाह बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे ऊर्जा का स्तर बना रहता है। आप दोपहर के खाने में कच्चे प्याज को सलाद में शामिल कर सकते हैं। 

Health benefits of eating raw onion daily in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्याज शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का भी काम करता है। इसमें फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटमिन-सी जैसे गुण पाए जाते हैं, जो न सिर्फ शरीर को निरोग बनाते हैं बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of eating raw onion daily in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्याज में एंटी-कैंसर गुण भी पाए जाते हैं। ये शरीर में कैंसर सेल्स को न सिर्फ बढ़ने से रोकते हैं बल्कि उसे खत्म भी करते हैं। कई अध्ययनों में यह दावा किया गया है कि प्याज खाने वालों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा कम होता है। 

विज्ञापन
Health benefits of eating raw onion daily in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्याज में सल्फर यौगिक मौजूद होते हैं जो ब्लड शुगर के खतरे को कम करते हैं। अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो उसे कच्चे प्याज का सेवन करना चाहिए। मैरीलैंड यूनिवर्सिटी के मेडिकल सेंटर के मुताबिक, कच्चे प्याज के सेवन से ब्लडर इंफेक्शन को भी कम करने में मदद मिलती है। कई अध्ययनों में यह भी बताया गया है कि प्याज का सेवन हृदय से जुड़ी बीमारियों में भी फायदेमंद होता है। यह हार्ट अटैक का खतरा कम कर देता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed