फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: 90 फीसदी सफलता का दावा करने वाली कोरोना वैक्सीन कब तक आएगी?

Tue, 10 Nov 2020 12:38 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 10 Nov 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
pfizer covid 19 vaccine Availability in India and worldwide: pfizer coronavirus vaccine 90 percent effective in third phase trial
Coronavirus Vaccine - फोटो : iStock/Social Media

कोरोना महामारी से जूझ रही दुनिया के लिए अमेरिका की फार्मा कंपनी फाइजर (Pfizer) और जर्मन बायाटेक फर्म बायोनटेक (BioNTech) ने सोमवार का बड़ी खुशखबरी दी। कंपनियों ने दावा किया कि उनकी वैक्सीन कोरोना वायरस से लड़ने में 90 फीसदी तक सफल है। अमेरिका समेत अन्य देशों के लोगों को इस वैक्सीन के अध्ययन में शामिल किया गया था। फाइजर ने कहा कि ट्रायल में कोविड-19 के 94 मामलों का मूल्यांकन किया। प्रतिभागियों को दो भागों में बांटा गया था। कंपनी का दावा है कि वैक्सीन की दूसरी खुराक के ठीक सात दिन बाद यह कोरोना वायरस को रोकने में 90 फीसदी तक कारगर है। कंपनी के मुताबिक, वैक्सीन लगाने के 28 दिन बाद व्यक्ति खतरे से बाहर होगा। 

pfizer covid 19 vaccine Availability in India and worldwide: pfizer coronavirus vaccine 90 percent effective in third phase trial
Coronavirus Vaccine - फोटो : Freepic / Amar Ujala

दरअसल, स्वतंत्र डाटा निगरानी समिति की ओर से आठ नंवबर को वैक्सीन का आखिरी ट्रायल हुआ था, जिस दौरान किसी  तरह की गंभीर चिंता नहीं दिखी। अंतिम विश्लेषण के लिए 164 मामलों की जांच की गई थी, जिसे यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा सफल माने जाने के लिए 50 फीसदी प्रभावकारिता की आवश्यकता बताई गई। फाइजर के मामले में, एफडीए के साथ चर्चा के बाद कंपनियों ने कम से कम 62 मामलों को पहले अंतरिम विश्लेषण के लिए चुना, जिसके बाद यह गिनती 94 तक पहुंच गई। फाइजर के वैक्सीन की पहली अंतरिम समीक्षा का परिणाम सकारात्मक रहा।

pfizer covid 19 vaccine Availability in India and worldwide: pfizer coronavirus vaccine 90 percent effective in third phase trial
Coronavirus Vaccine - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

फाइजर ने कहा कि इस महीने के अंत में वैक्सीन की आपातकालीन अनुमति के लिए यूएसएफडीए के पास आवेदन करने की योजना है। खबरों के मुताबिक, इस बीच आगे के आंकड़ों को इकट्ठा करने के लिए 164 पुष्ट मामलों में अंतिम विश्लेषण जारी रहेगा। कंपनी वैक्सीन उम्मीदवारों के प्रदर्शन का विश्लेषण करेगी। फाइजर ने कहा है कि आखिरी ट्रायल में आंकड़ों में और ज्यादा सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
pfizer covid 19 vaccine Availability in India and worldwide: pfizer coronavirus vaccine 90 percent effective in third phase trial
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस वैक्सीन के नतीजों को लेकर उत्साहित है और जल्द वैक्सीन लाने की तैयारी में है। वर्तमान अनुमानों के आधार पर फाइजर ने कहा कि साल 2020 में वैश्विक स्तर पर 50 मिलियन और साल 2021 तक 1.3 बिलियन वैक्सीन का उत्पादन किए जाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
pfizer covid 19 vaccine Availability in India and worldwide: pfizer coronavirus vaccine 90 percent effective in third phase trial
Coronavirus Vaccine - फोटो : Freepic

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फाइजर कंपनी इस साल के अंत तक 15 से 20 मिलियन लोगों के टीकाकरण के लिए वैक्सी की खुराक का उत्पादन कर लेगी। भारत में इस वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई खबर सामने नहीं आई है। फाइजर ने अब तक भारत में इस वैक्सीन को उपलब्ध कराने की अपनी योजनाओं की घोषणा नहीं की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed