फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: किशमिश के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानिए बनाने का तरीका

Fri, 09 Jul 2021 10:21 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 09 Jul 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
Health Benefits of drinking raisin water mixed with lemon juice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


किशमिश और नींबू, दोनों ही सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। अगर दोनों के अलग-अलग फायदों के बारे में बात करें तो किशमिश से होने वाले स्वास्थ्य लाभों में कब्ज, एनीमिया, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, आदि के उपचार शामिल हैं। इसे त्वचा, बाल, आंखें और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। वही नींबू की अगर बात करें तो यह विटामिन-सी का सबसे बेहतरीन स्रोत है, जिससे इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। आयुर्वेद और पारंपरिक औषधियों में भी कई तरह से नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अन्य स्वास्थ्य लाभों में अपच और कब्ज का इलाज शामिल है। इसके अलावा नींबू का रस उच्च रक्तचाप और श्वसन संबंधी समस्याओं से भी राहत दिलाने में मदद करता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर इन दोनों को मिलाकर सेवन किया जाए तो फायदे दोगुने हो जाते हैं। आइए जानते हैं किशमिश के पानी में नींबू मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं? 

Health Benefits of drinking raisin water mixed with lemon juice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पेट की समस्याओं से दिलाते हैं राहत 

  • किशमिश के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से पाचन तंत्र को बहुत फायदा मिलता है। इससे कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं। अगर नियमित रूप से इसका सेवन किया जाए तो यह आंतों को भी साफ रखता है। 
Health Benefits of drinking raisin water mixed with lemon juice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रक्तचाप रहता है नियंत्रित 

  • किशमिश और नींबू, दोनों में ही रक्तचाप को नियंत्रित करने वाले गुण होते हैं। दरअसल, इसमें पोटैशियम पाया जाता है, जो आमतौर पर मानसिक तनाव और अवसाद को कम करने के लिए काम करता है। किशमिश के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से हृदय संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Benefits of drinking raisin water mixed with lemon juice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दांत और हड्डियों के लिए है फायदेमंद 

  • किशमिश के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से दांत और हड्डियों को मजबूती मिलती है। यह मसूड़ों से खून बहना और सांस की बदबू को दूर करने में कारगर हो सकता है। यह दांतों में पीलापन की समस्या को भी कम कर सकता है। 
विज्ञापन
Health Benefits of drinking raisin water mixed with lemon juice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

किशमिश और नींबू का पानी बनाने का तरीका क्या है? 

  • सबसे पहले एक गिलास पानी में एक मुट्ठी किशमिश को रातभर भिगोकर रख दें और सुबह में उस पानी को छान लें। फिर उसमें नींबू का रस मिलाएं। अब आपका दोगुने फायदे वाला ड्रिंक तैयार है। उसे आप पी सकते हैं। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed