डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिज़ीशियन
अनुभव- 25 साल से ज्यादा
Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja
लगभग डेढ़ साल से ज्यादा समय से कोरोना वायरस हमारे बीच में है, जो हर दिन लोगों को संक्रमित करने के अलावा काफी संख्या में लोगों की जान भी ले रहा है। ऐसे में हर किसी को कोविड-19 से जुड़े नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। वहीं, वैक्सीनेशन के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच जो एक चीज शुरुआत से लोगों को कही जा रही है वो है मास्क पहनना, ताकि हम खुद को और सामने वाले को सुरक्षित रख सकें। मास्क पहनने से काफी हद तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने से बचा जा सकता है। लेकिन आखिर मास्क होना कैसा चाहिए? क्या जो हम मास्क पहन रहे हैं वो सही है? क्या हमारा मास्क पहनने का तरीका बिल्कुल सही है? ऐसे ही कई सावल हैं जो हर वक्त लोगों को परेशान करते रहते हैं, तो चलिए जानते हैं मास्क से जुड़े इन सवालों के जवाब।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मास्क पहनते समय बरतें ये सावधानियां:-
-मास्क को आपको इस तरह से पहनना है, जिससे आपका मुंह, नाक और ठुड्डी अच्छे से कवर हो सके
-मास्क चेहरे पर ढीला न आए, ताकि बार-बार हाथों से उसे ठीक तरह से चेहरे पर बैठना न पड़े।
-चेहरे और मास्क के बीच में गैप न हो, क्योंकि अगर जगह होगी तो वायरस के कण आपके मुंह या नाक में प्रवेश कर सकते हैं
3 of 6
Double mask
- फोटो : istock
-मास्क ऐसा होना चाहिए, जिसमें आपको सांस लेने में दिक्कत न हो। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के मास्क का ध्यान जरूर देना चाहिए
-बार-बार मास्क को छूने से बचना चाहिए और साथ ही गंदे हाथों से मास्क को नहीं छूना चाहिए
-अगर आप सर्जिकल, कपड़े या अन्य तरह का मास्क इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको इन मास्क को एक तय समय के बाद बदल लेना चाहिए और नया मास्क पहनना चाहिए।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इनमें से कोई भी मास्क चुन सकते हैं आप:-
सर्जिकल मास्क है सही
- सर्जिकल मास्क तीन लेयर वाला एक मास्क होता है, जिसमें हवा में मौजूद बड़े पॉल्यूशन के कण भी हमारे अंदर नहीं पहुंच पाते। साथ ही ये कोरोना से बचाव में भी उपयोगी है। हालांकि, इस मास्क को एक बार इस्तेमाल के बाद दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कपड़े का मास्क भी करता है बचाव
- आजकल आप लगभग हर दूसरे व्यक्ति के चेहरे पर कपड़े वाला मास्क देखते होंगे। ये मास्क सुरक्षित और आरामदायक दोनों होता है। बस ध्यान रहे कि ये मास्क तीन लेयर वाला होना चाहिए। आप चाहें तो इस मास्क के ऊपर सर्जिकल मास्क पहन सकते हैं। वहीं, कपड़े के मास्क को धोकर इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन एक समय के बाद इसे बदल लेना चाहिए।