फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coconut Water: सर्दियों में नारियल पानी पीना चाहिए या नहीं? जानिए इस मौसम में इसके फायदे और नुकसान

Sat, 30 Nov 2024 06:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 30 Nov 2024 06:08 PM IST
सार

लेख के माध्यम से जानिए कि क्या सर्दियों में पी नारियल पानी पिया जा सकता है, अगर हां तो कैसे और सर्दियों में इसका स्वास्थ्य पर क्या असर होगा।
 

विज्ञापन
health benefits of drinking coconut water in winter nariyal pani peene ke fayde in hindi
क्या सर्दियों में नारियल पानी पी सकते हैं? - फोटो : freepik.com

Coconut Water Benefits: नारियल पानी प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक है जो पोषक गुणों से भरपूर है। नारियल पानी के सेवन के अन्य स्वास्थ्य लाभ हैं। इसे हर मौसम में लोकप्रिय स्वास्थ्यवर्धक पेय माना जा सकता है लेकिन जब बात सर्दियों की आती है तो यह सवाल उठता है कि ठंड के मौसम में नारियल पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक। लेख के माध्यम से जानिए कि क्या सर्दियों में पी नारियल पानी पिया जा सकता है, अगर हां तो कैसे और सर्दियों में इसका स्वास्थ्य पर क्या असर होगा।



नारियल पानी के पोषण तत्व  

नारियल पानी में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे पोटेशियम जो मांसपेशियों और हृदय के लिए लाभकारी है।  मैग्नीशियम जो नसों को आराम देता है। विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक हो सकता है। लौह और कैल्शियम जो हड्डियों और रक्त संचार को मजबूत बनाते हैं और प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स।

health benefits of drinking coconut water in winter nariyal pani peene ke fayde in hindi
क्या सर्दियों में नारियल पानी पी सकते हैं? - फोटो : freepik

क्या सर्दियों में नारियल पानी पी सकते हैं?

हां सर्दियों में नारियल पानी पी सकते हैं। हालांकि इसके सेवन का सही तरीका और समय होता है। इस मौसम में संयमित मात्रा में सेवन करें. दिन में एक बार नारियल पानी पीना पर्याप्त है। सुबह शरीर का तापमान संतुलित होता है और इस समय नारियल पानी अधिक फायदेमंद होता है।इसके डिब्बाबंद या प्रोसेस्ड नारियल पानी की तुलना में ताजा नारियल पानी बेहतर होता है।  

health benefits of drinking coconut water in winter nariyal pani peene ke fayde in hindi
सर्दियों में नारियल पानी पीने के फायदे - फोटो : istock

सर्दियों में नारियल पानी पीने के फायदे  

इम्यूनिटी बूस्ट करता है

सर्दियों में बीमारियां अधिक होती हैं। नारियल पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।  


त्वचा के लिए फायदेमंद

ठंड के मौसम में त्वचा रूखी हो जाती है। नारियल पानी त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of drinking coconut water in winter nariyal pani peene ke fayde in hindi
सर्दियों में नारियल पानी पीने के फायदे - फोटो : istock

डिहाइड्रेशन से बचाव

सर्दियों में ठंड के कारण प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है।  

पाचन को दुरुस्त रखता है

सर्दियों में भारी और तला-भुना खाना खाने से पाचन समस्या हो सकती है। नारियल पानी हल्का होता है और पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करता है।  

विज्ञापन
health benefits of drinking coconut water in winter nariyal pani peene ke fayde in hindi
सर्दियों में नारियल पानी पीने के नुकसान - फोटो : istock

सर्दियों में नारियल पानी पीने के नुकसान  

ठंडक लग सकती है

नारियल पानी शरीर को ठंडक प्रदान करता है। अधिक ठंडे क्षेत्रों में या अत्यधिक ठंड के समय इसे पीने से शरीर का तापमान और कम हो सकता है, जिससे ठंड लगने की संभावना बढ़ जाती है।  

ज्यादा मात्रा में न पिएं

सर्दियों में यदि नारियल पानी का अधिक सेवन किया जाए, तो यह सर्दी-जुकाम या खांसी का कारण बन सकता है।  

----------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed