Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
आपने नीम और उसके फायदों के बारे में तो सुना ही होगा। हालांकि नीम कड़वा होता है, लेकिन क्या आपने कभी मीठी नीम के बारे में सुना है? जी हां, कड़ी पत्ता को मीठी नीम के नाम से भी जाना जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है, क्योंकि यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह खाने के स्वाद को तो बढ़ाता ही है, साथ ही यह हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से भी दूर रखने में मदद करता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस और कई प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कड़ी पत्ता से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में...
{"_id":"607d72f598c5ee79af1c5319","slug":"health-benefits-of-curry-leaves-meetha-neem-curry-patta-ke-fayde","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: वजन घटाने से लेकर दिल की बीमारियों से बचाने तक, कड़ी पत्ता के सेवन के हैं अनेक फायदे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: वजन घटाने से लेकर दिल की बीमारियों से बचाने तक, कड़ी पत्ता के सेवन के हैं अनेक फायदे
Mon, 19 Apr 2021 05:45 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 19 Apr 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
कड़ी पत्ता के फायदे
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डायबिटीज में है फायदेमंद
- अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो कड़ी पत्ता को अपने भोजन में जरूर शामिल करें। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में बेहद ही फायदेमंद है। दरअसल, इसमें कई प्रकार के एंटी-डायबिटीक गुण होते हैं, जो शरीर में इंसुलिन की गतिविधि को प्रभावित कर ब्लड से शुगर के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
त्वचा संबंधी रोगों में है फायदेमंद
- त्वचा संबंधी कई बीमारियों में कड़ी पत्ता को फायदेमंद माना जाता है। अगर आप लंबे समय से मुंहासे या चेहरे के रूखेपन की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना कड़ी पत्ता का सेवन करें। साथ ही इसका फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं। इससे काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वजन घटाने में भी है कारगर
- कड़ी पत्ता के कई स्वास्थ्य लाभों में एक ये भी है कि यह वजन कम करने में भी सहायक होता है। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा हमारे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो कड़ी पत्ता का सेवन जरूर करें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दिल की बीमारियों से बचाता है
- कड़ी पत्ता में ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का गुण होता है, जिससे हमें दिल की बीमारियों से बचे रहने में मदद मिलती है। दरअसल, इसके सेवन से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ नहीं पाती है। इस तरह से कड़ी पत्ता दिल से जुड़ी बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।