फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सेब, कैंसर से लेकर अल्जाइमर तक के जोखिम को करता है कम

Mon, 17 Feb 2020 07:52 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 17 Feb 2020 07:52 AM IST
विज्ञापन
health benefits of apple cancer to alzheimer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेब सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल है। इसे खाने से कई बीमारियां दूर होती हैं। सेब में फाइबर होता है जो कि पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है। सेब खाने से अल्जाइमर से लेकर कैंसर व ट्यूमर तक की बीमारी नहीं होती है। कई शोधों में इन बातों का दावा किया गया है। सेब हार्ट की बीमारी से लेकर मांसपेशियों तक की बीमारी में लाभकारी होता है।


 

health benefits of apple cancer to alzheimer
apple - फोटो : अमर उजाला

शोधों में इस बात का पता चला है कि सेब के जूस से अल्जाइमर की रोकथाम होती है। सेब का जूस दिमाग के स्वास्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।  सेब खाने से पैनक्रियाज के कैंसर का खतरा कम होता है। अमेरिका के कैंसर रिसर्च के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, सेब खाने से अग्नाशय के कैंसर का खतरा 23 फीसदी तक कम होता है। इसी तरह से सेब खाने से ट्यूमर का खतरा भी कम होता है। 

health benefits of apple cancer to alzheimer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेब खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा भी कम होता है। अमेरिका के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट ने यह दावा किया है। कैंसर इंस्टीट्यूट का दावा है कि सेब और फाइबर वाले फल खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम होता है। सेब खाने से टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा भी कम होता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of apple cancer to alzheimer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेब खाने से मांसपेशियों से जुड़ी बीमारी नहीं होती हैं। सेब में फाइबर होता है जिस वजह से पार्किंसंस रोग का खतरा कम होता है। सेब खाने से दांत स्वस्थ रहते हैं।  मुंह में लार बनती है जो दातों को बैक्टिरिया की समस्या से बचाती है।

विज्ञापन
health benefits of apple cancer to alzheimer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेब खाने से हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम रहता है। सेब में फाइबर और फेनोलिक यौगिक होते हैं जो हार्ट के लिए लाभकारी होते हैं। ये यौगिक हार्ट को नुकसान पहुंचाने वाले कोलेस्ट्रोल से बचाव करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed