फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron Symptoms: सिरदर्द भी है ओमिक्रॉन का एक लक्षण, कहीं आप संक्रमित तो नहीं, ऐसे करें पहचान और बचाव

Sat, 22 Jan 2022 04:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 22 Jan 2022 04:08 PM IST
विज्ञापन
headaches a symptom of the Omicron variant
ओंमिक्रॉन के लक्षण - फोटो : Pixabay

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

काफी लंबे समय से कोरोना वायरस हमारे बीच है, और समय-समय पर ये काफी तेजी से फैल भी रहा है। ऐसे में हर कोई इस वायरस से खुद को बचा रहा है, लेकिन हर बार इसका बदलता स्वरूप भी चिंता का विषय बना हुआ है। इन दिनों कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन काफी तेजी से फैल रहा है। विदेश ही नहीं भारत में भी इसके काफी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिसके कारण लोग डरे हुए हैं। वहीं, बात इसके लक्षणों की करें तो इसके कई ऐसे लक्षण हैं जो पहले के वैरिएंट में नजर आए। वहीं, इसमें सिरदर्द की समस्या भी नजर आ रही है। लोगों को तेज सिरदर्द हो रहा है, जिसके बाद वो संक्रमित तक हो रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस लक्षण के बारे में विस्तार से...

headaches a symptom of the Omicron variant
ओंमिक्रॉन के लक्षण - फोटो : iStock
  • दरअसल, कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन और नॉर्मल फ्लू में सिरदर्द का लक्षण नजर आता है। ऐसे में ये समझना मुश्किल हो जाता है कि आप ओमिक्रॉन वायरस से संक्रमित हुए हैं या फिर नॉर्मल फ्लू से लेकिन अगर आप चाहें, तो इसका पता लगा सकते हैं।
headaches a symptom of the Omicron variant
ओंमिक्रॉन के लक्षण - फोटो : iStock

ये हैं अंतर

  • जहां एक तरफ फ्लू के लक्षण जल्दी दिखने लगते हैं, तो वहीं ओमिक्रॉन से संक्रमित होने के बाद सिरदर्द के लक्षण कुछ दिन बाद नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
headaches a symptom of the Omicron variant
ओंमिक्रॉन के लक्षण - फोटो : iStock
  • ओमिक्रॉन नॉर्मल फ्लू की तुलना में ज्यादा संक्रामक हैं और तेजी से फैलता भी है। जब आप इस वायरस की चपेट में आते हैं, तो इसके लक्षण दिखने में 2-14 दिन लगते हैं, जबकि फ्लू में ये लक्षण 1-4 दिन में दिख जाते हैं।
विज्ञापन
headaches a symptom of the Omicron variant
ओंमिक्रॉन के लक्षण - फोटो : iStock
  • वही, कोरोना की चपेट में आने के बाद जब सिरदर्द शुरू होता है, तो ये काफी तेजी से होता है। जबकि फ्लू में इसका असर कोरोना के मुकाबले कम देखने को मिलता है। हालांकि, इस सर्दी के मौसम में फ्लू और कोरोना दोनों के केस सामने आ रहे हैं। इसलिए विशेषज्ञ मानते हैं कि आपकी जरा सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। इसलिए सिरदर्द का लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर विकल्प है। इसके अलावा खुद से कोई दवा लेने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें।


नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed