फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19 Alert: ओमिक्रॉन से निकला ये खतरनाक कोराना वैरिएंट, जानें कैसे करें बचाव

Sat, 22 Jan 2022 02:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 22 Jan 2022 02:48 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 Alert uk health agency designated a sub lineage of the omicron variant
ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट से बचाव करने के तरीके - फोटो : istock

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

लंबे समय से लगभग पूरी दुनिया कोरोना के कहर से परेशान है। भारत समेत कई अन्य देशों में कोरोना की कई लहर अब तक आ चुकी हैं और मौजूदा समय में इसके ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से काफी संख्या में लोग संक्रमित भी हो रहे हैं। कोरोना की शुरूआत के बाद से अब तक इसके कई वैरिएंट सामने आ चुके हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों से लेकर लोगों के लिए तक ये चिंता का विषय बना हुआ है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि लगभग सभी देशों में काफी तेजी से वैक्सीनेशन किया जा रहा है, ताकि लोगों को इस वायरस से बचाया जा सके। लेकिन इन सबके बीच अब ओमिक्रॉन के बाद एक नया वैरिएंट इस वायरस का सामने आया है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं और इससे बचने के तरीके के बारे में भी बताते हैं...

Covid-19 Alert uk health agency designated a sub lineage of the omicron variant
ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट से बचाव करने के तरीके - फोटो : iStock

सामने आया ये नया वैरिएंट

  • दरअसल, ब्रिटिश अखबार डेली मेल के मुताबिक हाल ही में यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के 53 सीक्वेंस की पहचान की है। दूसरी तरफ यूकेएचएसए के अनुसार ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के बीए.2 स्ट्रेन के 53 मामने सामने आए हैं। शुक्रवार को ब्रिटेन की स्वास्थ्य एजेंसी ने जानकारी दी और बताया कि कोरोना के खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन से ये नया वैरिएंट उत्पन्न हुआ है और इसे जांच के तहत एक प्रकार के रूप में नामित किया गया है। वहीं, वैज्ञानिक इसकी पहचान और खतरे के स्तर को जानने के लिए फिलहाल परीक्षण कर रहे हैं।
Covid-19 Alert uk health agency designated a sub lineage of the omicron variant
ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट से बचाव करने के तरीके - फोटो : पीटीआई

ऐसे कर सकते हैं बचाव:-

वैक्सीनेशन करवाएं

  • कोरोना वायरस से बचने के लिए हर किसी को अपनी बारी आने पर टीकाकरण करवाना चाहिए। डॉक्टर टीके को पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार मानते हैं। ऐसे में हर किसी को आगे आकर कोरोना वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Covid-19 Alert uk health agency designated a sub lineage of the omicron variant
ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट से बचाव करने के तरीके - फोटो : istock

मास्क पहनकर रखें

  • अगर मौजूदा हालातों को देखकर कहा जाए कि मास्क हमें पहनकर रखना चाहिए, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। आपको एक अच्छी क्वालिटी का मास्क पहनना चाहिए और अपने बच्चों को भी पहनाना चाहिए। मास्क पहनने से संक्रमित होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
विज्ञापन
Covid-19 Alert uk health agency designated a sub lineage of the omicron variant
ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट से बचाव करने के तरीके - फोटो : Pixabay

हाइजीन को न भूलें

  • जरूरी है कि आप अपने हाथों को समय-समय पर साबुन और हैंड सैनिटाइजर की मदद से साफ करते रहें। लगभग 20 सेकंड तक अपने हाथों को अच्छे से धोएं, और साथ ही बच्चों के हाथ भी साफ करवाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed