दिल्ली और उसके आसपास में फैले खतरनाक स्तर तक प्रदूषण की चर्चा चारो ओर है। ऐसे में पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जहां संगीत के साथ दिन की शुरुआत करने के लिए कह रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने प्रदूषण से बचने के लिए गाजर खाने की सलाह दी। तो चलिए जानें कि कैसे खतरनाक स्तर तक फैले प्रदूषण से बचने में गाजर मदद करेगा।
प्रदूषण से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- 'खाओ गाजर', जानें क्या हैं इसके फायदे
स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने कहा कि गाजर से शरीर को पोटैशियम, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट तत्व मिलते हैं जो रतौंधी से बचने में मदद करते हैं।इसके साथ ही प्रदूषण से हो रहीं और भी परेशानियों को कम करने में मदद करेगा।
#EatRightIndia_34
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) November 3, 2019
Eating carrots helps the body get Vitamin A, potassium, & antioxidants which protect against night blindness common in India. Carrots also help against other pollution-related harm to health.#EatRightIndia @PMOIndia @MoHFW_INDIA @fssaiindia pic.twitter.com/VPjVfiMpR8
गाजर में बीटा कैरोटिन के साथ ही विटामिन के, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं।
गाजर खाने से वजन कम होता है। इसके साथ ही ये आंखों को भी स्वस्थ रखता है। गाजर खाने से नेचुरल सुक्रोज और ग्लूकोज मिलता है और इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है जो डायबिटीज को कम करने में मदद करता है।
गाजर में मौजूद बीटा कैरोटिन तत्व शरीर में विटामिन ए में बदल जाता है। जो आंखों की रोशनी बढाने के साथ ही इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है। जिसकी वजह से हमें हर तरह के रोगों से लड़ने में मदद मिलती है।